• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17 Eviction: इस हफ्ते सलमान के शो से बाहर होगा ये स्ट्रांग कंटेस्टेंट, लोगों ने कहा - बिग बॉस बायस्ड

सोशल मीडिया पर बिग बाॅस के एक फैन पेज के मुताबिक, सोनिया बंसल बिग बाॅस के घर से इस हफ्ते एविक्ट होने वाली हैं।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sat, 28 Oct 2023 12:42:48 PM (IST)Updated Date: Sat, 28 Oct 2023 12:42:48 PM (IST)
Bigg Boss 17 Eviction: इस हफ्ते सलमान के शो से बाहर होगा ये स्ट्रांग कंटेस्टेंट, लोगों ने कहा - बिग बॉस बायस्ड
Bigg Boss 17 Eviction

HighLights

  1. पहला हफ्ता होने के कारण कोई भी सदस्य घर से बेघर नहीं हुआ था।
  2. इस बार एक सदस्य का पत्ता जरूर कट होने वाला है।
  3. सलमान खान 6 नॉमिनेटेड सदस्य में से एक को घर भेज देंगे।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Bigg Boss 17 Eviction: टेलीविजन का सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला शो 'बिग बाॅस 17' दर्शकों के लिए काफी मसाला लेकर आ रहा है। शो में रोज नए ड्रामे दर्शकों का काफी मनोरंजन कर रहे हैं। पिछले वीकेंड के वार पर इस शो का पहला हफ्ता होने के कारण कोई भी सदस्य घर से बेघर नहीं हुआ था, लेकिन इस बार एक सदस्य का पत्ता जरूर कट होने वाला है। सलमान खान 6 नॉमिनेटेड सदस्य में से एक को घर भेज देंगे। ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, सना रईस खान, सनी आर्या, खानजादी और सोनिया बंसल घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

बिग बाॅस के घर से बेघर होंगी ये सदस्य

इस हफ्ते बिग बॉस 17 से जो कंटेस्टेंट बाहर होगा, वह सोनिया बंसल होगी। सोशल मीडिया पर बिग बाॅस के एक फैन पेज के मुताबिक, सोनिया बंसल बिग बाॅस के घर से इस हफ्ते एविक्ट होने वाली हैं। बताया जा रहा है कि सोनिया घरवालों की वोटिंग की वजह से आउट होंगी। बिग बाॅस के घर में सना और सोनिया के बीच घरवालों की वोटिंग होती है, जिसमें ज्यादातर लोग सना को सेव करते हैं। ऐसे में सोनिया घर से आउट होंगी। सोनिया के एविक्शन से जनता खुश नहीं है। लोगों का मानना है कि सोनिया को बेघर करना काफी अनफेयर है। वह घर में सना से ज्यादा एक्टिव हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, "कम से कम सोनिया कुछ तो कर रही है। सना तो नॉमिनेशन के बाद थोड़ी बहुत दिख रही हैं।"


naidunia_image

सोनिया का नॉमिनेशन अनफेयर

वहीं, एक और फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, "सोनिया वहां रहना डिजर्व करती हैं। वह सना से ज्यादा एक्टिव थीं। खुश नहीं हूं।" बता दें कि इस वीकेंड के वार पर दर्शकों को काफी कुछ देखने को मिलने वाला है। बिग बॉस 17 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री होने वाली है। ये वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट समर्थ जुरेल और मनस्वी ममगई हैं। समर्थ के आने से बिग बॉस में काफी तहलका मचने वाला है। समर्थ, ईशा के ब्वॉयफ्रेंड हैं, लेकिन ईशा इस बात से साफ इंकार कर देती हैं। वहीं, मनस्वी भी नई कंटेस्टेंट के तौर पर शो में ग्लैमर का तड़का लगाती दिखाई देंगी।