• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: बिग बॉस के शो में एक्स कपल की भी होगी एंट्री, ब्रेकअप की खबरों से बटोरी थी सुर्खियां

बिग बॉस 17 मेकर्स अभी कई फेमस सितारों को अप्रोच कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने टीवी के फेमस एक्स कपल को अपने शो के लिए अप्रोच किया है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Fri, 13 Oct 2023 05:25:47 PM (IST)Updated Date: Fri, 13 Oct 2023 05:25:47 PM (IST)
Bigg Boss 17: बिग बॉस के शो में एक्स कपल की भी होगी एंट्री, ब्रेकअप की खबरों से बटोरी थी सुर्खियां
Bigg Boss Season 17

HighLights

  1. 'बिग बॉस 17' में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स की लिस्ट भी सामने आ गई है।
  2. इस बार शो की थीम को लेकर काफी चर्चा हो रही है।
  3. आशा और ऋत्विक दोनों ही टीवी का पसंदीदा चेहरा हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Bigg Boss 17: हर बार कंट्रोवर्सी में रहने वाला सलमान खान का रियलिटी शो बिग बाॅस जल्द ही अपने नए सीजन के साथ शुरू होने वाला है। 'बिग बॉस 17' में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स की लिस्ट भी सामने आ गई है। फैंस शो में शामिल होने वाले स्टार्स का नाम जानने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। जैसे-जैसे सदस्यों के नाम सामने आ रहे हैं, वैसे-वैसे शो को लेकर दिलचस्पी बढ़ती जा रही है। इस बार शो की थीम को लेकर काफी चर्चा हो रही है। मेकर्स ने भी अभी कंटेस्टेंट्स के नामों को लेकर सस्पेंस बनाया हुआ है। वहीं, अब शो को लेकर एक और अपडेट सामने आ रही है।

naidunia_image

मेकर्स ने किया इन सितारों को अप्रोच

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिग बॉस 17 मेकर्स अभी कई फेमस सितारों को अप्रोच कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने टीवी के फेमस एक्स कपल को अपने शो के लिए अप्रोच किया है। बिग बाॅस के फैन पेज ने अपने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी शेयर करते हुए बताया है कि पवित्र रिश्ता में पूर्वी और अर्जुन का किरदार निभाने वाले कपल भी इस शो में एंट्री ले सकते हैं। पूर्वी और अर्जुन यानी कि आशा नेगी और ऋत्विक धनजानी। बता दें कि आशा और ऋत्विक रियल लाइफ में एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं। दोनों के ब्रेकअप ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। बिग बॉस 17 के मेकर्स ने इन दोनों को अप्रोच किया है।


naidunia_image

जल्द ही होगा कंटेस्टेंट्स का खुलासा

हालांकि, सलमान खान शो में कौन-कौन से स्टार्स शामिल होने वाले हैं, इसका खुलासा दो दिन में हो ही जाएगा। आशा और ऋत्विक दोनों ही टीवी का पसंदीदा चेहरा हैं। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया है। कपल के प्यार की शुरुआत एकता कपूर के शो पवित्र रिश्ता के सेट से हुई थी। साल 2020 में पैंडेमिक के दौरान दोनों का ब्रेकअप हो गया था। ब्रेकअप की खबरों को सुनकर फैंस काफी निराश हुए थे। दोनों ने करीबन 7 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था।