• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: सलमान खान ने अंकिता लोखंडे को बताया विक्की जैन का सच, वीकेंड के वार पर खूब रोईं एक्ट्रेस

बिग बाॅस के दूसरे वीकेंड के वार की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस बार पहले हफ्ते की तुलना में सलमान ज्यादा गुस्से में नजर आए। उन्होंने कंटेस्टेंट्स की जमक...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Fri, 27 Oct 2023 12:32:56 PM (IST)Updated Date: Fri, 27 Oct 2023 02:03:19 PM (IST)
Bigg Boss 17: सलमान खान ने अंकिता लोखंडे को बताया विक्की जैन का सच, वीकेंड के वार पर खूब रोईं एक्ट्रेस
Bigg Boss 17 Weekend Ka Vaar

HighLights

  1. सलमान ने विक्की जैन को लेकर भी कई खुलासे किए।
  2. दूसरे वीकेंड के वार की शूटिंग पूरी हो चुकी है।
  3. सलमान ने कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाई।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Bigg Boss 17: टीवी के फेमस कपल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन इस समय बिग बॉस 17 में धमाल मचा रहे हैं। दोनों काफी चर्चा में रहने वाले सितारे हैं। अंकिता पहले ही कई टीवी शोज से लोगों के दिलों में अपनी पहचान बना चुकी हैं। अब इस शो में अंकिता के साथ-साथ उनके पति की भी रियल पर्सनैलिटी देखने को मिल रही है। बिग बाॅस के दूसरे वीकेंड के वार की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस बार पहले हफ्ते की तुलना में सलमान ज्यादा गुस्से में नजर आए। उन्होंने कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाई। इतना ही नहीं सलमान ने विक्की जैन को लेकर भी कई खुलासे किए, जिसे सुनकर अंकिता खूब रोईं।

View this post on Instagram

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

सलमान ने एक्सपोज की विक्की की बातें

बिग बॉस 17 में अंकिता की लड़ाई सबसे ज्यादा खानजादी से देखने को मिली है। दोनों की बीच की बहस इतनी बड़ी थी, सोशल मीडिया पर भी इसकी काफी चर्चा हुई। वीकेंड के वार पर सलमान खान ने बताया कि इस सारे झगड़े के पीछे विक्की जैन ने अपना काफी दिमाग लगाया था। सलमान ने अंकिता से बात करते हुए, उनकी परफॉर्मेंस के बारे में बताया। सलमान ने अंकिता से कहा कि बिग बॉस के घर में वो अपनी पहचान खो रही हैं। उन्होंने विक्की को एक्सपोज करते हुए बताया कि खानजादी को विक्की ने ही लड़ने के लिए उकसाया था। सलमान ने कहा, "आपने अपने पति के साथ इस गेम में आने का फैसला किया।"


Promo ⚡ #BiggBoss17 #AbhishekKumar #AnkitaLokhande #VickyJain #MannaraChopra pic.twitter.com/XGLZ7TFMQs

— 「𝐋𝐢𝐭𝐭𝐬𝐬𝐒」 (@enocint_boy) October 26, 2023

नॉमिनेट हुए 6 सदस्य

"आपके ये पति खानजादी से कहते हैं कि आपके साथ लड़े।" इतना सुनते ही विक्की जैन के बगल में बैठी अंकिता लोखंडे इमोशनल होने लगती हैं। बीच में विक्की ने अपना बचाव करते हुए कहा कि वो सिर्फ मजाक कर रहे थे। इस पर सलमान खान ने उनकी बात खारिज करते हुए कहा, वो मजाक नहीं था। सलमान से विक्की की सच्चाई सुनकर अंकिता अपने आप को रोक नहीं पाती हैं और वे फूट-फूट कर रोने लगती हैं। बता दें कि इस बार बिग बॉस के घर से बेघर होने के लिए 6 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड हैं। ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, सोनिया बंसल, सनी आर्या, खानजादी और सना रईस का नाम शामिल है।