• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17 Elimination: एलिमिनेशन ट्विस्ट ने उड़ाए घरवालों के होश, इस कंटेस्टेंट का पत्ता हुआ कट

इस बार बिग बॉस 17 का नवरात्र त्योहार काफी स्पेशल रहा। दरअसल, शो में कंगना रनोट, गिप्पी ग्रेवाल, तनु, कनिका मान और विशा आदित्य सिंह ने घरवालों को एंटरट...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Mon, 23 Oct 2023 12:32:59 PM (IST)Updated Date: Mon, 23 Oct 2023 12:32:59 PM (IST)
Bigg Boss 17 Elimination: एलिमिनेशन ट्विस्ट ने उड़ाए घरवालों के होश, इस कंटेस्टेंट का पत्ता हुआ कट
Bigg Boss 17 Elimination

HighLights

  1. घर से बेघर होने के लिए एलिमिनेट हुए तीन सदस्य।
  2. बिग बॉस 17 का नवरात्र त्योहार काफी स्पेशल रहा।
  3. इस बार नो एलिमिनेशन वीक रखा गया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Bigg Boss 17 Elimination: बिग बॉस 17 में वीकेंड के वार पर घरवालों ने धूमधाम से नवरात्र का त्योहार मनाया। सलमान ने घरवालों की क्लास तो लगाई ही सही लेकिन उन्होंने कंटेस्टेंट्स के लिए सरप्राइज जरूर प्लान किया। इस बार एलिमिनेशन में एक ट्विस्ट रखा गया, जिसे सुनकर सभी घरवाले काफी खुश हो गए। बिग बॉस 17 के पहले हफ्ते में घर से बेघर होने के लिए तीन कंटेस्टेंट मनारा चोपड़ा, नाविद सुले और अभिषेक कुमार नॉमिनेटेड थे। इनमें किसी एक सदस्य के लिए बिग बॉस में आखिरी दिन होता।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

सलमान ने की अनाउंसमेंट

बता दें कि इस बार बिग बॉस 17 का नवरात्र त्योहार काफी स्पेशल रहा। दरअसल, शो में कंगना रनोट, गिप्पी ग्रेवाल, तनु, कनिका मान और विशा आदित्य सिंह ने घरवालों को एंटरटेन किया। उन्होंने इस दौरान खूब मस्ती की। जब एविक्शन का टाइम आया, तो यहां भी सलमान ने घरवालों के साथ काफी मस्ती की। उन्होंने बताया कि नाविद और मनारा में से कोई एक बाहर जाएगा। ज्यादा वोट मिलने की वजह से मनारा को सेफ बताया गया और नाविद सुले के एलिमिनेशन का एलान किया गया। अचानक फिर सलमान ने कहा कि वो मस्ती कर रहे हैं, इस हफ्ते कोई एलिमिनेशन नहीं होगा।


View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

बिग बॉस में सेलिब्रेट की गई नवरात्रि

सलमान खान ने घरवालों को इस बात की जानकारी दी कि इस हफ्ते बिग बॉस 17 में नवरात्र का त्योहार मनाया जा रहा है, इस वजह से इस बार नो एलिमिनेशन वीक रखा गया है। किसी को भी घर से बेघर नहीं किया जाएगा। बिग बॉस 17 में अभिषेक कुमार, मनारा चोपड़ा, नाविद सोले के अलावा मुनव्वर फारूकी, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, ईशा मालवीय, सना रईस खान, सोनिया बंसल, अनुराग डोभाल, जिगना वोरा, फिरोजा खान, सनी आर्या, रिंकू धवन और अरुण श्रीकांत मशेट्टी शामिल हुए हैं।