• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: बिग बॉस के शो में सलमान ने कंगना संग किया खुलकर फ्लर्ट, एक्ट्रेस ने भी शरमा कर दिया ऐसा जवाब

कंगना सलमान खान के स्टाइल में बिग बॉस को होस्ट करती दिखाई दे रही हैं। वह सलमान के अंदाज में हैलो-हाय कहती हैं, फिर खुद की तारीफ करती हैं और खुद का ही ...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sun, 22 Oct 2023 01:11:18 PM (IST)Updated Date: Sun, 22 Oct 2023 01:11:18 PM (IST)
Bigg Boss 17: बिग बॉस के शो में सलमान ने कंगना संग किया खुलकर फ्लर्ट, एक्ट्रेस ने भी शरमा कर दिया ऐसा जवाब
Kangana Ranaut in bigg boss

HighLights

  1. हाल ही में इस सीजन का पहला वीकेंड का वार हुआ।
  2. वीकेंड का वार में कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ भी पहुंचे।
  3. सलमान और कंगना एक-दूसरे के साथ फ्लर्टिंग करते दिखे।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो 'बिग बाॅस 17' दर्शकों का अच्छा मनोरंजन कर रहा है। हाल ही में इस सीजन का पहला वीकेंड का वार हुआ। हर बार की तरह इस बार भी सलमान ने शो के कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई। वहीं, कुछ बॉलीवुड सितारों ने भी इस एपिसोड में आकर चार चांद लगा दिए। बिग बॉस 17 के पहले वीकेंड का वार में कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ भी पहुंचे। इसके बाद कंगना रनोट ने एंट्री ली। कंगना इस शो में अपनी अपकमिंग फिल्म 'तेजस' का प्रमोशन करने पहुंची। शो का लेटेस्ट प्रोमो जारी किया जा चुका है, जिसमें देखा जा सकता है कि सलमान और कंगना एक-दूसरे के साथ मस्ती भरे अंदाज में फ्लर्टिंग करते दिखाई दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

वीकेंड के वार पर कंगना का जलवा

कलर्स ने अपने सोशल मीडिया के साथ-साथ टेलीविजन पर भी एक प्रोमो शेयर किया है। इस वीडियो में कंगना सलमान खान के स्टाइल में बिग बॉस को होस्ट करती दिखाई दे रही हैं। वह सलमान के अंदाज में हैलो-हाय कहती हैं, फिर खुद की तारीफ करती हैं और खुद का ही स्वागत करती हैं। जैसे ही वे पीछे मुड़ती हैं, तो देखती हैं कि सलमान उनके पीछे ही खड़े थे, वे हैरान रह जाती हैं। इस पर सलमान खान हंसने लगते हैं। फिर दोनों एक-दूसरे को गले लगाते हैं और कंगना अपनी फिल्म का फेमस डायलाॅग रिक्रिएट कर कहती हैं, छेड़ोगे, तो छोड़ेंगे नहीं। इतना ही नहीं, इस प्रोमो में सलमान, कंगना से फ्लर्टिंग भी करते दिखाई दे रहे हैं।


View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

सलमान की फ्लर्टिंग से शरमाईं कंगना

दरअसल, सलमान खान, कंगना से पूछते हैं कि जब कोई को-स्टार आपके साथ फ्लर्ट करता है, तो उनका कैसा रिएक्शन होता है। इस पर कंगना रनोट जवाब देती हैं, "अगर कोई मेरे साथ फ्लर्ट करे और आपके जैसा हैंडसम हो, तो मैं दिल से काम लूंगी।" इसके बाद कंगना, सलमान से उनकी फ्लर्टिंग स्किल्स दिखाने के लिए कहती हैं। इस पर सलमान कहते हैं, "आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं। अगले 10 साल में क्या कर रही हो।" इस पर कंगना शरमा जाती हैं। बता दें कि कंगना बिग बाॅस के घर में जाकर कंटेस्टेंट्स के साथ कुछ ऐसे गेम्स खेलेंगी, जिससे उनकी आपस में ही अनबन होती दिखाई देगी।