• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Munawar Faruqui: शादी से लेकर डबल डेटिंग तक, कंट्रोवर्सी किंग रहे हैं मुनव्वर फारूकी

बिग बॉस 17 में आयशा खान ने एंट्री लेकर मुनव्वर की जिंदगी के कई राज खोले। उन्होंने शो में आने से पहले एक पॉडकास्ट के दौरान मुनव्वर का नाम ना लेते हुए, ...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Mon, 29 Jan 2024 02:15:35 AM (IST)Updated Date: Mon, 29 Jan 2024 02:15:35 AM (IST)
Munawar Faruqui: शादी से लेकर डबल डेटिंग तक, कंट्रोवर्सी किंग रहे हैं मुनव्वर फारूकी
Who is munawar faruqui

HighLights

  1. मुनव्वर ने 50 लाख रुपये की प्राइज मनी और एक क्रेटा एसयूवी जीती है।
  2. मुनव्वर को अपने जन्मदिन पर इससे अच्छा गिफ्ट शायद ही कभी मिल सकता था।
  3. इससे पहले भी वे कंगना रनोट के शो लाॅक अप के विनर रह चुके हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Bigg Boss 17 Winner Munawar Faruqui: रविवार देर रात सलमान खान ने बिग बाॅस 17 के विनर की अनाउंसमेंट की। इसी के साथ इस सीजन के विजेता का खिताब मुनव्वर फारूकी ने अपने नाम किया। एक लंबी और मुश्किल भरी जर्नी के बाद मुनव्वर शो के विजेता बने हैं। वहीं, अभिषेक कुमार रनर अप रहे और मनारा चोपड़ा दूसरी रनरअप बनीं। जहां अंकिता लोखंडे को मजबूत दावेदारों में से एक माना जा रहा था, वहीं वे टाॅप 3 में भी अपनी जगह नहीं बना पाईं।

naidunia_image

बिग बाॅस विनर बने मुनव्वर फारूकी

बिग बॉस 17 की ट्रॉफी अपने नाम करने के साथ-साथ मुनव्वर ने 50 लाख रुपये की प्राइज मनी और एक क्रेटा एसयूवी जीती है। इस बार शो की थीम दिल, दिमाग और दम पर रखी गई थी। मुनव्वर फारूकी को अपने जन्मदिन पर इससे अच्छा गिफ्ट शायद ही कभी मिल सकता था।


naidunia_image

स्टैंड अप काॅमेडियन मुनव्वर फारुकी की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। मुनव्वर इससे पहले भी कंगना रनोट के शो लाॅक अप के विनर रह चुके हैं। इस शो के बाद मुनव्वर को कई शोज के ऑफर आए, लेकिन इस बार उन्होंने बिग बॉस 17 में अपनी किस्मत आजमायी।

View this post on Instagram

A post shared by Munawar Faruqui (@munawar.faruqui)

इस वजह से जेल जा चुके हैं मुनव्वर

मुनव्वर फारूकी स्टैंड अप काॅमेडियन होने के साथ-साथ म्यूजिक वीडियोज के लिए गाते हैं। मुनव्वर पहली बार तब लाइमलाइट में आए, जब उन्होंने कथित तौर पर भगवान राम और माता सीता के पर अभद्र टिप्पणी की थी। उन्होंने अपने शो में गृह मंत्री अमित शाह के नाम पर भी मजाक उड़ाया था।

naidunia_image

इन बयानों पर मुनव्वर को जेल भी जाना पड़ा था। बाद में सुप्रीम कोर्ट से उन्हें रिहा कर दिया गया था। जेल से बाहर आने के बाद मुनव्वर के 12 स्टैंड अप कॉमेडी शो कैंसिल हुए थे। इतना ही नहीं, उस समय मुनव्वर ने कॉमेडी छोड़ने के भी संकेत दिए थे।

naidunia_image

पर्सनल लाइफ के खुले राज

बिग बॉस के इस शो में मुनव्वर की पर्सनल लाइफ काफी सुर्खियों में रही है। डबल डेटिंग से लेकर रिश्ता भेजने तक कॉमेडियन की लाइफ से जुड़े कई बड़े राज खुले हैं। लाॅक अप शो में मुनव्वर ने अपनी शादी के बारे में खुलासा किया था। अब वे अपनी पत्नी के साथ नहीं रहते हैं, लेकिन उनका एक बेटा है।

naidunia_image

इसी शो में मुनव्वर ने ये रिवील किया था कि वे एक्ट्रेस नाजीला के साथ रिलेशनशिप में हैं। लाॅक अप जीतने के बाद उन्हें काफी फेम मिली। एक पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने यह भी बताया था कि काफी छोटी उम्र में ही उनकी मां इस दुनिया को छोड़कर चली गई थीं।

naidunia_image

छोटी उम्र में ही छोड़ दी थी पढ़ाई

मुनव्वर ने यह शेयर किया था कि एक समय के बाद उनके लिए पढ़ाई करना भी काफी मुश्किल हो गया था। उनके पास पढ़ने के लिए भी पैसे नहीं थे। वे एक गिफ्ट शॉप पर काम करते थे, जिसके लिए उन्हें हर महीने 800 रुपये मिलते थे। उन्होंने बताया था कि उनकी फैमिली मिडिल क्लास भी नहीं थी।

naidunia_image

उनकी मां और दादी समोसे बनाया करती थीं, जिसे वे बेचने जाते थे। इन सब में उन्हें काफी तकलीफें झेलनी पड़ी, लेकिन एक समय के बाद वे जीना सीख गए थे। उन पर 3500 रुपये का कर्ज था। कई कारणों के चलते उनकी मां ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली थी।

naidunia_image

अपने ही रिश्तों में फंसे मुनव्वर

बिग बॉस 17 में आयशा खान ने एंट्री लेकर मुनव्वर की जिंदगी के कई राज खोले। उन्होंने शो में आने से पहले एक पॉडकास्ट के दौरान मुनव्वर का नाम ना लेते हुए, उनके साथ डेटिंग की बातें की थीं। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। कुछ समय बाद आयशा की शो में एंट्री हुई और उन्होंने मुनव्वर से जुड़ी कई बातें रिवील की।

naidunia_image