• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: बिग बाॅस के घर में बढ़ रही हैं मुनव्वर और आयशा की नजदीकियां, यूजर्स ने कही ये बात

आयशा ने आते ही मुनव्वर की क्लास लगाई। इस एपिसोड के बाद से लगातार मुनव्वर और आयशा के कई क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Fri, 22 Dec 2023 02:42:23 PM (IST)Updated Date: Fri, 22 Dec 2023 02:42:23 PM (IST)
Bigg Boss 17: बिग बाॅस के घर में बढ़ रही हैं मुनव्वर और आयशा की नजदीकियां, यूजर्स ने कही ये बात
Bigg Boss 17

HighLights

  1. आयशा ने मुनव्वर पर डबल डेट करने का आरोप भी लगाया था।
  2. अब मुनव्वर और आयशा की नजदीकियां बढ़ती दिख रही हैं।
  3. दोनों का इस तरह क्लोज आना दर्शकों को काफी खटक रहा है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Bigg Boss 17: जैसे-जैसे बिग बॉस सीजन 17 अपने खेल के अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है, वैसे ही ये शो और भी दिलचस्प होता जा रहा है। बिग बाॅस के घर में हर दिन कोई न कोई नए ड्रामे देखने को मिल रहे हैं। कंटेस्टेंट के बीच होने वाले विवाद और टूटती दोस्ती को देख दर्शकों का काफी एंटरटेनमेंट हो रहा है। हाल ही में शो में मुनव्वर फारुकी की एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान ने एंट्री ली है। आयशा ने आते ही मुनव्वर की क्लास लगाई। इस एपिसोड के बाद से लगातार मुनव्वर और आयशा के कई क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वहीं, अब एक और वीडियो देख दर्शक काफी कन्फ्यूज हो गए हैं।

मुनव्वर-आयशा की नजदीकियां

बता दें कि आयशा ने मुनव्वर पर डबल डेट करने का आरोप भी लगाया था। वहीं अब मुनव्वर और आयशा की नजदीकियां बढ़ती दिख रही हैं। दोनों को देख फैंस काफी निराश हो रहे हैं। काफी लड़ाई और आरोपों के बाद दोनों का इस तरह क्लोज आना दर्शकों को काफी खटक रहा है। हाल ही में बिग बाॅस के एक इंस्टाग्राम पेज पर लेटेस्ट प्रोमो शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आयशा खान वॉशरूम एरिया में खड़े होकर मुनव्वर फारुकी का हेयर कट करते दिखाई दे रही हैं। इस दौरान मुनव्वर उन्हें देखकर स्माइल करते हैं।


IS PYAAR KO ME KYA NAAAM DUU??? #MunSha #MunawarFaruqui and #AyeshaKhanpic.twitter.com/9OBDFCEjX5

— The Khabri (@TheKhabriTweets) December 21, 2023

वीडियो देख, यूजर्स हुए नाराज

इसके बाद आयशा खान, मुनव्वर को देखकर कुछ बोलती हैं। दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "ये सिर्फ मुनव्वर फारुकी के बाल नहीं काट रही है, बल्कि ऑडियंस का भी काट चुकी हैं।" वहीं, एक और यूजर ने लिखा, "ये सब ने मुन्ना की लुटिया डुबो दी। नाजीला भी हाथ से गई और बिग बॉस की ट्रॉफी भी।" एक अन्य ने लिखा, "मुन्ना सोच रहा है कहां फंस गया मैं।" बता दें कि आयशा खान ने बिग बॉस में आकर मुनव्वर की डबल डेटिंग यानी नाजिला और आयशा को एक ही वक्त पर डेट करने का आरोप लगाया था।