• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: अब सलमान खान नहीं करेंगे बिग बॉस 17 होस्ट, एक्टर ने खुद की अनाउंसमेंट

बिग बॉस 17 का नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि सलमान खान खुद किसी और के हाथों में अपने शो की कमान देते हुए नजर आ रहे हैं।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sun, 29 Oct 2023 01:18:08 PM (IST)Updated Date: Sun, 29 Oct 2023 01:18:08 PM (IST)
Bigg Boss 17: अब सलमान खान नहीं करेंगे बिग बॉस 17 होस्ट, एक्टर ने खुद की अनाउंसमेंट
bigg boss 17 new host

HighLights

  1. बिग बॉस 17 का नया प्रोमो जारी किया गया है।
  2. सलमान के साथ सोहेल और अरबाज करेंगे शो होस्ट।
  3. सोहेल और अरबाज बिग बॉस हाउस में स्क्रिप्ट पढ़ते दिखाई दे रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Bigg Boss 17: 'बिग बॉस 17' को शुरू हुए दो हफ्ते पूरे हो चुके हैं। इस सीजन में कपल्स और सिंगल्स के बीच काफी लड़ाईयां देखने को मिल रही है। हर बार की तरह इस बार भी यह शो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। आए दिन बिग बॉस के घर में कुछ ऐसा हो जाता है, जिससे बिग बाॅस को कंटेस्टेंट्स को चेतावनी देनी पड़ती है। वीकेंड के वार पर इस बार सलमान खान ने घरवालों को काफी फटकार लगाई है। कंटेस्टेंट्स भी सलमान के गुस्से के कारण डरे हुए नजर आए। इसी बीच सलमान ने एक और अनाउंसमेंट की जिसे सुनकर फैंस के साथ-साथ घरवाले भी काफी हैरान रह गए।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

सलमान के साथ अरबाज और सोहेल करेंगे होस्ट

बिग बॉस 17 का नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि सलमान खान खुद किसी और के हाथों में अपने शो की कमान देते हुए नजर आ रहे हैं। सलमान के साथ इंडस्ट्री के फेमस चेहरे दिखाई देंगे, जो इस शो की होस्टिंग करेंगे। मेकर्स की ओर से शो का नया प्रोमो हाल ही में जारी किया गया है, जिसमें सलमान के भाई सोहेल और अरबाज बिग बॉस हाउस में स्क्रिप्ट पढ़ते दिखाई दे रहे हैं। सोहेल बिना पढ़े कॉन्ट्रैक्ट साइन करने ही वाले होते हैं कि अरबाज उनसे कहते हैं, "सोहेल क्या कर रहा है। ये कॉन्ट्रैक्ट है।" इस पर सोहेल जवाब देते हैं, "भाई का शो है, कॉन्ट्रैक्ट क्या पढ़ना। साइन तो कर लेंगे पर हम कर क्या रहे हैं।"


View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

बिग बॉस मेकर्स ने जारी किया नया प्रोमो

इस पर अरबाज कहते हैं कि हम बिग बॉस होस्ट कर रहे हैं। इसी बीच सलमान खान एंट्री करते हैं और कहते हैं, गलत, फ्राइडे, सैटरडे मैं होस्ट करूंगा और तुम लोग संडे को रोस्ट करोगे। इसके बाद तीनों बाइक पर बैठकर हैलो ब्रदर की बैकग्राउंड म्यूजिक पर मस्ती करते दिखाई देते हैं। बता दें कि पहले वीकेंड का वार पर कंगना रनोट ने एंट्री की थी। वे अपनी फिल्म तेजस को प्रमोट करने के लिए शो में आई थीं। इसके अलावा शो में टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन भी अपनी फिल्म गणपत को प्रमोट करने शो में पहुंचे थे। इस वीकेंड के वार पर सलमान खान ने विक्की जैन को जमकर फटकार लगाई है। विक्की ने अपनी पत्नी अंकिता लोखंडे को यह कह कर बेइज्जत किया कि तुमने मुझे दिया ही क्या है।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)