• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: मनारा की बिग बॉस जर्नी के लिए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा स्पेशल मैसेज, शेयर की फोटो

प्रियंका ने हाल ही में सोशल मीडिया मनारा के साथ एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही उन्होंने एक प्यारा सा मैसेज भी लिखा है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Fri, 20 Oct 2023 11:32:45 AM (IST)Updated Date: Fri, 20 Oct 2023 11:32:45 AM (IST)
Bigg Boss 17: मनारा की बिग बॉस जर्नी के लिए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा स्पेशल मैसेज, शेयर की फोटो
Priyanka Chopra Wishes Mannara

HighLights

  1. मनारा घर में एंट्री करने वाली पहली कंटेस्टेंट थीं।
  2. मनारा एक स्ट्रांग कंटेस्टेंट के तौर पर आगे आ रही हैं।
  3. प्रियंका ने अपनी बहन का पूरा सपोर्ट किया।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में कंटेस्टेंट्स के ड्रामे शुरू हो चुके हैं। लड़ाई-झगड़ों के साथ-साथ प्यार मोहब्बत दर्शकों का काफी मनोरंजन कर रहा है। इस शो की एक कंटेस्टेंट मनारा चोपड़ा एपिसोड्स में काफी हाइलाइट हो रही हैं। मनारा घर में एंट्री करने वाली पहली कंटेस्टेंट थीं। मनारा का सादगी भरा अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। दिल के मकान में रहने वाले लोगों को नॉमिनेशन में डाल दिया गया है। लेकिन फिर भी मनारा एक स्ट्रांग कंटेस्टेंट के तौर पर आगे आ रही हैं। फैंस का सपोर्ट मिलने के साथ-साथ अब मनारा को अपनी बड़ी बहन प्रियंका चोपड़ा का भी सपोर्ट मिला है।

naidunia_image

प्रियंका ने शेयर की थ्रोबैक फोटोज

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में सोशल मीडिया मनारा के साथ एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही उन्होंने एक प्यारा सा मैसेज भी लिखा है। बता दें कि मनारा ने इंडस्ट्री में खुद के दम पर अपनी पहचान बनाई है। प्रीमियर एपिसोड में मुनव्वर ने प्रियंका और परिणीति से जुड़ा एक सवाल मनारा से किया था, जिस पर एक्ट्रेस उस बारे में बात करने से बचती दिखाई देती हैं। हालांकि, प्रियंका ने अपनी बहन का पूरा सपोर्ट किया। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जो साल 2000 की है। उस समय देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था।


naidunia_image

मनारा के लिए स्पेशल मैसेज

इस तस्वीर में मनारा और प्रियंका साथ नजर आ रही हैं। उस समय मनारा की एज काफी कम थी। बालों में हेयर बैंड लगाए और गले में चोकर पहने मनारा काफी क्यूट लग रही हैं। इसी के साथ प्रियंका ने एक प्यारा सा मैसेज भी लिखा और उनके बिग बाॅस सफर के लिए बधाई दी। प्रियंका ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा, "थ्रोबैक फोटो विद मनारा चोपड़ा, गुड लक लिटिल वन।" बता दें कि जब कुछ कंटेस्टेंट ने मनारा से प्रियंका और परिणीति के बारे में पूछा तो उनकी आंखें नम हो गई। मनारा, प्रियंका चोपड़ा की बुआ की बेटी है।