• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: बिग बाॅस के घर में नहीं बनेगा कोई कैप्टन, नए सीजन में हुए ये बड़े बदलाव

हाल ही में मेकर्स ने कंटेस्टेंट का एक प्रोमो जारी किया है, जिसमें अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, ईशा मालवीय सहित कुछ स्टार्स की झलक देखने को मिली है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sat, 14 Oct 2023 11:27:37 AM (IST)Updated Date: Sat, 14 Oct 2023 11:27:37 AM (IST)
Bigg Boss 17: बिग बाॅस के घर में नहीं बनेगा कोई कैप्टन, नए सीजन में हुए ये बड़े बदलाव
Bigg Boss Season 17

HighLights

  1. 15 अक्टूबर यानी रविवार से बिग बॉस 17 शुरू होने जा रहा है।
  2. बिग बॉस 17 में पांच बड़े बदलाव किए गए हैं।
  3. बिग बाॅस के घर का किचन यूरोपियन थीम पर बनाया गया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Bigg Boss 17: टेलीविजन का फेमस रियलिटी शो 'बिग बाॅस 17' जल्द ही शुरू होने वाला है। शो में कंटेस्टेंट्स घर के अंदर 105 दिन तक बंद रहेंगे। हर साल यह शो दर्शकों का खूब मनोरंजन करता है। इस बार घर में एंट्री लेने वाले कंटेस्टेंट काफी अलग-अलग फील्ड से हैं, जिसे देख कहा जा सकता है कि शो इस बार काफी दिलचस्प होने वाला है। हाल ही में मेकर्स ने कंटेस्टेंट का एक प्रोमो जारी किया है, जिसमें अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, ईशा मालवीय सहित कुछ स्टार्स की झलक देखने को मिली है। इतना ही नहीं, इस बार के सीजन की थीम भी काफी अलग है। साथ ही शो में पांच बड़े बदलाव भी किए गए हैं।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

नए सीजन में होंगी नई चीजें

15 अक्टूबर यानी रविवार से 'बिग बॉस 17' शुरू होने जा रहा है। मेकर्स ने शुक्रवार को कंटेस्टेंट्स के वीडियो जारी किए हैं। इन प्रोमो वीडियोज में कंटेस्टेंट्स की झलक देखने को मिल रही है। इसे देखने के बाद दर्शकों की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है। 'बिग बॉस 17' में पांच बड़े बदलाव किए जाने से यह शो और भी दिलचस्प होने वाला है। शो में इस बार दर्शकों को काफी नया अंदाज देखने को मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घर के एंट्रेंस पर घोड़े का स्टैच्यू रखा गया है। इस बार घर में कोई भी कैप्टन नहीं होगा। साथ ही न ही कोई जेल होगी और ना डायनिंग एरिया।


View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

कंटेस्टेंट्स का प्रोमो वीडियो रिलीज

सलमान खान के शो बिग बाॅस के घर का किचन यूरोपियन थीम पर बनाया गया है। किचन एरिया कैफे की तरह दिखाई देगा। इस बात की जानकारी बिग बाॅस के फैन पेज से इंस्टाग्राम पर शेयर की गई है। बता दें कि इस बार प्रियंका चोपड़ा की बहन मन्नारा चोपड़ा भी शो में दिखाई देंगी। साथ ही उडारियां फेम अभिषेक कुमार भी शो में शामिल होंगे। 'बिग बॉस 17' रविवार 15 अक्टूबर रात 9 बजे से शुरू हो रहा है। वहीं, सोमवार से शुक्रवार यह शो रात 10 बजे से दिखाया जाएगा।