• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: ‘बिग बाॅस’ के घर में एंट्री करेगा ‘अनुपमा’ का ये फेमस स्टार, जानिए सभी कंटेस्टेंट्स के नाम

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सागर पारेख ने इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें बिग बॉस 17 के लिए अप्रोच किया गया है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sun, 08 Oct 2023 03:00:25 PM (IST)Updated Date: Sun, 08 Oct 2023 03:00:25 PM (IST)
Bigg Boss 17: ‘बिग बाॅस’ के घर में एंट्री करेगा ‘अनुपमा’ का ये फेमस स्टार, जानिए सभी कंटेस्टेंट्स के नाम
Bigg Boss 17 Contestants,

HighLights

  1. अनुपमा के समर शाह यानी सागर पारेख बिग बाॅस के घर में एंट्री करेंगे।
  2. सागर ने अनुपमा शो को क्वीट कर दिया है।
  3. सागर पारेख को झलक दिखला जा 11 का ऑफर भी मिला है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Sagar Parekh In Bigg Boss 17: टेलीविजन का लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बाॅस' का नया सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। 'बिग बाॅस 17' में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स की लिस्ट भी सामने आ गई है। वहीं, अब एक और नाम सामने आ रहा है। टीवी का फेमस सीरियल 'अनुपमा' के समर शाह यानी सागर पारेख, जिन्होंने पारस कलनावत को शो में रिप्लेस किया था, अब वे भी बिग बाॅस के घर में एंट्री करने वाले हैं। लंबे समय तक शो में काम करने के बाद अब सागर ने 'अनुपमा' शो को क्वीट कर दिया है, जिसके कारण शो में नया ट्विस्ट देखने को मिला है। सागर का कहना है कि उन्हें 'बिग बॉस 17' का ऑफर मिला है।

View this post on Instagram

A post shared by Sagar Parekh (@sagarparekh0111)

अनुपमा के समर होंगे शामिल

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सागर पारेख ने इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें 'बिग बॉस 17' के लिए अप्रोच किया गया है। उन्होंने कहा, "मुझे 'बिग बॉस 17' के लिए अप्रोच किया गया था। अभी भी मेकर्स के साथ बातचीत जारी है। मैंने अभी तक शो में जाने का मन नहीं बनाया है। मेरे पेरेंट्स इसके खिलाफ हैं, इसलिए मैं काफी कन्फ्यूज हूं।" बता दें कि बिग बॉस के पहले सागर पारेख को डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 11' का ऑफर भी मिला है। इस शो के मेकर्स के साथ भी अभी सागर की टीम की बातचीत जारी है। अभी तक सागर ने किसी भी शो के लिए हां नहीं कहा है।


View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

सागर को मिला दो शो का ऑफर

हालांकि, अब ये देखना दिलचस्प होगा कि सागर किस शो में अपना जलवा बिखेरने जाते हैं। बता दें कि अनुपमा शो में सागर पारेख का ट्रैक खत्म हो गया है। हाल ही में अनुपमा के छोटे बेटे समर की मौत हो जाती है, जिसके बाद शो की कहानी में नया मोड़ दिया गया है। वहीं, 'बिग बॉस 17' की बात करें, तो 15 अक्टूबर से इस शो की शुरुआत होने वाली है। शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट की लिस्ट में अंकिता लोखंडे, नील भट्ट, ईशा मालवीय, ऐश्वर्या शर्मा, आयशा सिंह और कंवर ढिल्लों का नाम सामने आ रहा है।