• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chocolate Day 2024: श्रद्धा कपूर से लेकर सारा अली खान तक, चॉकलेट की दिवानी हैं ये बॉलीवुड एक्ट्रेस

अब जब चॉकलेट की बात हो ही रही है, तो हम आपको उन बॉलीवुड सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें चॉकलेट बेहद पसंद है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Fri, 09 Feb 2024 01:21:33 PM (IST)Updated Date: Fri, 09 Feb 2024 01:21:33 PM (IST)
Chocolate Day 2024: श्रद्धा कपूर से लेकर सारा अली खान तक, चॉकलेट की दिवानी हैं ये बॉलीवुड एक्ट्रेस
Chocolate Day 2024

HighLights

  1. चॉकलेट के लिए कुछ सितारे एक दम क्रेजी हैं।
  2. दीपिका पादुकोण मीठा खाने की काफी शौकीन हैं।
  3. बाॅलीवुड एक्ट्रेसेस अपनी डाइट के बावजूद भी चाॅकलेट खाना नहीं भूलतीं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Chocolate Day 2024: आज यानी 9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाया जा रहा है। वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी से हो चुकी है। प्यार हो और उसमें चॉकलेट की मिठास न हो, ऐसा नहीं हो सकता। चॉकलेट एक ऐसी चीज है, जो गिफ्ट में दी जाए, तो हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ला देती है। फरवरी के इस प्यार भरे महीने में चॉकलेट डे को लेकर भी कपल्स काफी एक्साइटेड होते हैं। अब जब चॉकलेट की बात हो ही रही है, तो हम आपको उन बॉलीवुड सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें चॉकलेट बेहद पसंद है। कहा जा सकता है कि चॉकलेट के लिए ये एक दम क्रेजी हैं।

करीना कपूर खान

बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस करीना कपूर खान सबसे फिट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अपनी दो प्रेग्नेंस के बाद भी करीना ने फिगर काफी मेंटेन रखा है। टशन फिल्म के समय उन्होंने अपने जीरो फिगर से हर किसी को दीवाना बना दिया था। बेबो कई बार ये शेयर कर चुकी हैं कि उन्हें खाना-पीना काफी पसंद है। वे पराठों के साथ अच्छा खासा घी खाती हैं। उन्होंने बताया था कि उन्हें बहन करिश्मा के हाथों का चॉकलेट केक खाना बहुत पसंद है।


naidunia_image

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की सबसे हाॅट एक्ट्रेसेस में से एक दीपिका पादुकोण ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। वे मीठा खाने की काफी शौकीन हैं। वे अक्सर चॉकलेट पेस्ट्री तो कभी मिठाई की फोटो अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करती रहती हैं। दीपिका को जब भी मौका मिलता है, वे चीट मील डाइट में चॉकलेट कूकीज खाती हैं।

naidunia_image

शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड की मोस्ट फिट एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी आज भी बिल्कुल वैसे ही दिखती हैं, जब उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया था। वे भी चॉकलेट को देखकर काफी खुश हो जाती हैं। उन्हें भी चॉकलेट काफी पसंद है। खुद शिल्पा ने इस बात को शेयर किया था कि उन्हें चॉकलेट खाना काफी ज्यादा पसंद है। वे मीठा देखकर खुद को कंट्रोल नहीं कर पाती हैं।

naidunia_image

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट भी खुद इस बात का खुलासा कर चुकी हैं कि उन्हें चॉकलेट खाना काफी ज्यादा पसंद है। उन्होंने एक मीडिया बातचीत में बताया था कि वे हर दिन चॉकलेट खाने के लिए रेडी हैं। लेकिन उनकी फिटनेस ट्रेनर उन्हें चॉकलेट खाने की परमिशन नहीं देती हैं।

naidunia_image

सारा अली खान

सारा अली खान अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर घूमने-फिरने की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उन्होंने अपनी डाइट के लिए सभी चीजें छोड़ दी हैं, लेकिन चॉकलेट खाना उन्हें अभी भी पसंद है। उन्होंने खुद फिल्म जरा हटके जरा बचके के प्रमोशन के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि वे जब भी घूमने के लिए जाती हैं, तो अपने बैग में चॉकलेट जरूर रखती हैं।

naidunia_image

श्रद्धा कपूर

चॉकलेट लवर्स की लिस्ट में श्रद्धा कपूर का नाम भी शामिल है। श्रद्धा कपूर खाने की काफी बड़ी शौकीन हैं। उनके इंस्टाग्राम से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है। चॉकलेट को देखकर श्रद्धा भी काफी क्रेजी हो जाती हैं। उन्हें चॉकलेट खाना सबसे ज्यादा पसंद है। बचपन में उन्हें इसके लिए काफी डांट भी खानी पड़ी है।

naidunia_image