• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bollywood Trivia: मिलिए 80 के दशक की एक्ट्रेस रामेश्वरी से… आज भी होते हैं इनकी आंखों की खूबसूरती के चर्चे, देखिए कुछ एवरग्रीन सॉन्ग्स

हिंदी फिल्मों से पहले रामेश्वरी ने तेलुगु फिल्मों में भी काम किया। इसके अलावा वे कुछ टीवी शोज में भी नजर आई थीं। फिलहाल फिल्मों से दूर रामेश्वरी अपना ...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Thu, 18 Jul 2024 09:32:08 AM (IST)Updated Date: Thu, 18 Jul 2024 07:04:39 PM (IST)
Bollywood Trivia: मिलिए 80 के दशक की एक्ट्रेस रामेश्वरी से… आज भी होते हैं इनकी आंखों की खूबसूरती के चर्चे, देखिए कुछ एवरग्रीन सॉन्ग्स
फिल्मों में रामेश्वरी के निभाए गए किरदार।

HighLights

  1. एक्ट्रेस रामेश्वरी को एक्ट्रेस राजश्री की हमशक्ल कहा जाता था।
  2. 'दुल्हन वही जो पिया मन भाए' रामेश्वरी की पहली हिंदी फिल्म थी।
  3. उनकी खूबसूरत आंखों ने उनकी सक्सेस में बड़ा रोल प्ले किया था।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Rameshwari Filmy Career: अक्सर कोई ना कोई एक्ट्रेस अपने किसी लुक या अंदाज को लेकर खूब फेमस होती है। पुराने जमाने का दौर कुछ अलग ही था। ब्लैक एंड व्हाइट फिल्मों में अपनी सादगी से एक्ट्रेसेस हर किसी का दिल जीत लेती थीं। इन्हीं में से एक 80 के दशक की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस रामेश्वरी थीं।

naidunia_image

अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से उन्होंने सिनेमा जगत में खूब नाम कमाया है। रामेश्वरी का पूरा नाम तल्लूरी रामेश्वरी था। वे एक ही फिल्म से रातों-रात स्टार बन गई थी और उस फिल्म का नाम था 'दुल्हन वही जो पिया मन भाए।'


naidunia_image

अपनी आंखों से ही कह देती थीं हर बात

आज हम आपको रामेश्वरी की लाइफ से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं, जिन्हें बॉलीवुड एक्ट्रेस तबस्सुम तुमने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया था। रामेश्वरी सबसे ज्यादा जिस चीज के लिए फेमस थी वह थी उनकी आंखें। कहा जाता था कि उनकी आंखें बेहद खूबसूरत थी और उनके आगे कोई नहीं टिक नहीं पाता था।

naidunia_image

उन्होंने अपनी फिल्मों में भोली-भाली लड़की का किरदार अदा किया है, जबकि असल जिंदगी में वे इसके बिल्कुल अपोजिट थीं। वे काफी मॉडर्न और स्मार्ट हैं। बता दें कि 1958 में रामेश्वरी का जन्म आंध्र प्रदेश में हुआ था। उनकी मातृभाषा तेलुगु है।

naidunia_image

ऐसे हुई हिंदी फिल्मों में एंट्री

  • रामेश्वरी ने अपनी एजुकेशन पूरी करने के बाद कई तेलुगु फिल्म में काम किया। उन्होंने अपना फिल्मी सफर कन्नड़ फिल्मों ने शुरू किया था।
  • उन्हें उनका फिल्मी ब्रेक 1977 सबसे पहले राजश्री बैनर ने दिया। उनकी फिल्म का नाम था 'दुल्हन वही जो पिया मन भाए।'
  • रामेश्वरी की पहली हिंदी फिल्म सुपरहिट साबित हुई। उनकी एक्टिंग और खूबसूरती को लोगों ने जमकर पसंद किया।
  • रामेश्वरी ने 'आशा', 'सीता मां लक्ष्मी', 'निजाम' और 'बंटी और बबली' जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

naidunia_image

खूबसूरत आंखों पर लगा था दाग

जब रामेश्वरी ‘सुनैना’ नाम की फिल्म में काम कर रही थीं, तो एक हादसे के दौरान उनकी खूबसूरत आंखों में गहरी चोट लगी गई थी।

फिल्म के एक सीन के दौरान रामेश्वरी को हॉर्स राइडिंग करनी थी, लेकिन अचानक उनका बैलेंस बिगड़ा और वे गिर गईं। ऐसे में घोड़े की कली उनकी आंखों में चुभ गई, काफी खून बहा। 9-10 महीने के इंतजार के बाद रामेश्वरी फिल्मों में वापसी कर पाईं।

naidunia_image