• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hema Malini Birthday: हेमा मालिनी ने शेयर किए अपने बर्थडे के खास पल, दिग्गज सितारे हुए थे शामिल

हेमा मालिनी ने 16 अक्टूबर को अपना 75वां जन्मदिन मनाया है। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Wed, 18 Oct 2023 12:31:38 PM (IST)Updated Date: Wed, 18 Oct 2023 12:31:38 PM (IST)
Hema Malini Birthday: हेमा मालिनी ने शेयर किए अपने बर्थडे के खास पल, दिग्गज सितारे हुए थे शामिल
Hema Malini birthday photos

HighLights

  1. हेमा की पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े स्टार नजर आए।
  2. हेमा ने पैपराजी के साथ भी अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया।
  3. धर्मेंद्र के लिए स्पेशल मैसेज दिया।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Hema Malini Birthday: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी का बर्थडे खूब सुर्खियां बटोर रहा है। हेमा ने सोमवार को अपने बर्थडे के खास दिन पर एक ग्रैंड पार्टी रख थी। जिसमें उनके परिवार वाले और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए। इस दौरान बॉलीवुड के कई बड़े स्टार नजर आए। वहीं, अब एक्ट्रेस ने अपने बर्थडे के कुछ इनसाइड फोटोज एंड वीडियोज शेयर किए हैं। हेमा मालिनी ने 16 अक्टूबर को अपना 75वां जन्मदिन मनाया है। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। वहीं, उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने धर्मेंद्र के लिए स्पेशल मैसेज दिया है।

View this post on Instagram

A post shared by Dream Girl Hema Malini (@dreamgirlhemamalini)

हेमा ने शेयर की खास तस्वीरें

हेमा मालिनी ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें पार्टी की खास झलक देखने को मिल रही है। वीडियो में की शुरुआत में ड्रीम गर्ल पार्टी में एंट्री करती हैं। इसके बाद वे सभी सितारों से मिलती हैं। इस पार्टी में शत्रुघ्न सिन्हा, बेटी एशा देओल, अनुपम खेर, शिल्पा शेट्टी, सलमान खान, धर्मेंद्र, रेखा, माधुरी, रानी मुखर्जी और विद्या बालन जैसे सितारे शामिल हुए। हेमा ने पैपराजी के साथ भी अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। बता दें कि हेमा मालिनी और जितेंद्र की जोड़ी इस जमाने में काफी हिट ही है। उस वक्त दोनों की शादी की खबरें भी सुनने को मिली थी।


View this post on Instagram

A post shared by Dream Girl Hema Malini (@dreamgirlhemamalini)

शामिल हुए ये दिग्गज सितारे

अब सालों बाद जितेंद्र और हेमा एक बार फिर साथ नजर आए। हेमा ने यह वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में सभी गेस्ट का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्होंने धर्मेंद्र को अपना सबसे बड़ा आशीर्वाद बताया। उन्होंने कहा, "16.10.23 सच में मेरे जीवन का हीरे से भरा दिन था। मेरे साथ काम करने वाले, दोस्तों, परिवार और मेरे फैंस के साथ वह शाम यादगार रही। पूरी पार्टी में धरमजी का होना एक आशीर्वाद था।" हेमा मालिनी की बर्थडे पार्टी में पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ, जिसमें जया बच्चन, पद्मिनी कोल्हापुरी, रवीना टंडन, विद्या बालन, अनुपम खेर, जैकी श्रॉफ, राकेश रोशन, तुषार कपूर, रेखा, माधुरी दीक्षित और शिल्पा शेट्टी नजर आए।

View this post on Instagram

A post shared by Dream Girl Hema Malini (@dreamgirlhemamalini)