• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hina khan को हुआ Breast Cancer, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी, फैंस हुए परेशान

टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से खास पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस हिना खान ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। इसे उन्होंने खुद अपने फैंस के साथ शेयर किया...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Fri, 28 Jun 2024 01:54:11 PM (IST)Updated Date: Fri, 28 Jun 2024 01:54:11 PM (IST)
Hina khan को हुआ Breast Cancer, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी, फैंस हुए परेशान
हिना खान इंस्टाग्राम फोटोज

HighLights

  1. हिना की पोस्ट के बाद परेशान हैं फैंस
  2. हर कोई एक्ट्रेस के लिए कर रहा है दुआ
  3. हिना की पोस्ट पर सेलेब्स भी कर रहे हैं कमेंट

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Hina khan Breast Cancer: टेलीविजन की बेहतरीन एक्ट्रेस हिना खान ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर कर हर किसी को हैरान कर दिया है। इस खबर से उनके फैंस को झटका लगा है। एक्ट्रेस ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। वे कैंसर की तीसरी स्टेज पर हैं। हिना ने पोस्ट शेयर कर बताया है कि वे मजबूती के साथ कैंसर से लड़ रही हैं और उनका उपचार चल रहा है। इस पोस्ट को देख एक्ट्रेस के फैंस काफी परेशान हो रहे हैं।

naidunia_image

पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा, "सभी को नमस्कार, हाल ही में आई अफवाह को देखते हुए, मैं सभी हिनाहोलिक्स और उन सभी लोगों के साथ कुछ जरूरी जानकारी शेयर करना चाहती हूं, जो मुझसे प्यार करते हैं और मेरी परवाह करते हैं। मै स्टेज थ्री ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हूं।


इस चुनौतीपूर्ण वक्त में मैं सभी को आश्वस्त करना चाहती हूं कि मैं ठीक हूं। मैं मजबूत, दृढ़ निश्चयी हूं और इस बीमारी पर काबू पाने के लिए पूरी तरह से डटी हुई हूं। मेरा इलाज पहले ही शुरू हो चुका है और मैं इससे और भी मजबूत होकर उभरने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए तैयार हूं।"

View this post on Instagram

A post shared by 𝑯𝒊𝒏𝒂 𝑲𝒉𝒂𝒏 (@realhinakhan)

लोगों से की प्राइवेसी की अपील

इसके आगे हिना ने लिखा, "मैं आप सभी से इस मुश्किल समय में प्राइवेसी का सम्मान करने का आग्रह करती हूं। मैं आपके प्यार, ताकत और आशीर्वाद के लिए दिल से शुक्रिया करती हूं। आपके व्यक्तिगत अनुभव, किस्से और सुझाव मेरी इस जर्नी में काफी मायने रखेंगे। मैं, अपने परिवार और प्रियजनों के साथ इस वक्त में काफी पॉजिटिव हूं। ऊपर वाले की कृपा से मैं इस कठिन चुनौती पर जीत हासिल कर लूंगी और पूरी तरह सेहतमंद हो जाऊंगी। अपना प्यार, आशीर्वाद बनाए रखें।"