• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Devoleena Bhattacharjee: क्या मां बनने वाली हैं ‘गोपी बहू’, बेबी बंप के साथ शेयर की फोटोज, कैप्शन ने किया यूजर्स को कन्फ्यूज

देवोलीना की शेयर की गई फोटोज के साथ कैप्शन ने सभी को यह अनुमान लगाने पर मजबूर कर दिया कि क्या वह अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस कर रही हैं। समंदर के किनारे प...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Fri, 28 Jun 2024 12:45:20 PM (IST)Updated Date: Fri, 28 Jun 2024 12:45:20 PM (IST)
Devoleena Bhattacharjee: क्या मां बनने वाली हैं ‘गोपी बहू’, बेबी बंप के साथ शेयर की फोटोज, कैप्शन ने किया यूजर्स को कन्फ्यूज
देवोलीना भट्टाचार्जी इंस्टाग्राम फोटोज

HighLights

  1. साल 2022 में शादी के बंधन में बंधी थी देवोलीना।
  2. हाल ही में एक्ट्रेस ने बेबी बंप के साथ शेयर की फोटो।
  3. इन फोटोज को देख यूजर्स प्रेग्नेंसी के सवाल कर रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Devoleena Bhattacharjee: टीवी की गोपी बहू यानी देवोलीना भट्टाचार्जी इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि, वे अपने बयानों को लेकर अक्सर ही सुर्खियां बटोरती हैं। वहीं, अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर देवोलीना छाई हुई हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की है। इन फोटोज को देख यूजर्स अंदाजा लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं। शेयर की गई फोटोज में उनका बेबी बंप दिखाई दे रहा है। साथ ही उन्होंने कैप्शन भी लिखा है, जिसे पढ़कर यूजर्स काफी कन्फ्यूज हो रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Devoleena Bhattacharjee (@devoleena)

बेबी बंप के साथ शेयर की फोटोज

शेयर की गई फोटोज में देवोलीना भट्टाचार्जी व्हाइट लॉन्ग गाउन में नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने एक जैकेट भी कैरी की है। एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्प्लीट करने के लिए उन्होंने मैचिंग इयररिंग्स पहने हुए हैं और बालों को खुला रखा है। इन फोटोज को पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "एक-एक कदम आगे बढ़ते हुए, यात्रा को गले लगाना। 🌟 #AdventureAwaits”।" अब यूजर्स इन फोटोज को देख तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं और देवोलीना से उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल कर रहे हैं।


View this post on Instagram

A post shared by Devoleena Bhattacharjee (@devoleena)

यूजर्स ने किए तरह-तरह के कमेंट

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "क्या आप प्रेग्नेंट हैं।" वहीं, एक और ने लिखा, "क्या वह प्रेग्नेंट हैं? पिछली तस्वीर और इस तस्वीर के कैप्शन से ऐसा लग रहा है कि प्रेग्नेंट है।" बता दें कि देवोलीना भट्टाचार्जी ने दिसंबर, 2022 में शहनवाज शेख से शादी की थी। इस शादी को लेकर उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। कुछ दिनों पहले भी देवोलीना ने कुछ फोटोज शेयर की थीं, जिनमें उन्होंने पिंक कलर का अनारकली सूट पहना था। इसके साथ भी उन्होंने काफी कन्फ्यूज करने वाला कैप्शन लिखा था। उन्होंने लिखा, "इस दौर से ज्यादा खूबसूरत कुछ नहीं हो सकता। बहुत खुशकिस्मत महसूस कर रही हूं।"