• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी को पसंद आए BB17 के ये कंटेस्टेंट, अभिषेक कुमार समेत ये सितारे आएंगे KKK14 में नजर

बताया जा रहा है कि काफी चांसेस हैं कि मनारा सलमान खान के शो के बाद अब रोहित शेट्टी के शो में दिखाई देंगी।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Tue, 06 Feb 2024 01:51:58 PM (IST)Updated Date: Tue, 06 Feb 2024 01:51:58 PM (IST)
Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी को पसंद आए BB17 के ये कंटेस्टेंट, अभिषेक कुमार समेत ये सितारे आएंगे KKK14 में नजर
Khatron Ke Khiladi 14

HighLights

  1. बिग बॉस 17 में अभिषेक और ईशा का रिश्ता काफी सुर्खियों में बना रहा था।
  2. अभिषेक कुमार और कंटेस्टेंट ईशा मालवीय इस शो में दिखाई देंगे।
  3. मनारा चोपड़ा का नाम भी रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 के लिए कंफर्म है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Khatron Ke Khiladi 14: जल्द ही खतरों के खिलाड़ी 14 शुरू होने वाला है। बिग बॉस 17 के खत्म होने के बाद अब इस शो को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब इस शो के मेकर्स जल्द ही नया सीजन लेकर दर्शकों के सामने पेश होने वाले हैं। अभी से उन्होंने शो के लिए एक्टर्स को अप्रोच करना शुरू कर दिया है। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि बिग बॉस के फर्स्ट रनर अप अभिषेक कुमार और कंटेस्टेंट ईशा मालवीय इस शो में दिखाई देंगे। एक बार फिर दोनों के बीच की जंग खतरों के खिलाड़ी में देखने को मिल सकती है।

साथ नजर आएंगे अभिषेक और ईशा

अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय के अलावा बिग बाॅस के और भी कंटेस्टेंट का नाम खतरों के खिलाड़ी 14 के लिए फाइनल हुआ है। बिग बॉस 17 में अभिषेक और ईशा का रिश्ता काफी सुर्खियों में बना रहा था। वहीं, मुनव्वर और मनारा का भी काफी बार नाम जोड़ा गया। दोनों ही कंटेस्टेंट ने अच्छी खासी फेम कमा ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिषेक कुमार के अलावा मनारा चोपड़ा का नाम भी रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 के लिए कंफर्म हो गया है। मनारा को खतरों के खिलाड़ी के मेकर्स ने अप्रोच किया है।


naidunia_image

कंफर्म हुआ मनारा चोपड़ा का नाम

बताया जा रहा है कि काफी चांसेस हैं कि मनारा, सलमान खान के शो के बाद अब रोहित शेट्टी के शो में दिखाई देंगी। बता दें कि मनारा ने हाल ही में मीडिया से ये शेयर किया था कि मुनव्वर और वे फिलहाल टच में नहीं हैं। वहीं, दूसरी तरफ अभिषेक कुमार के साथ उनकी कुछ रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हाल ही में इन दोनों कंटेस्टेंट को म्यूजिक वीडियो के लिए काम करते देखा गया है। जल्द ही यह दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा। दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों का काफी पसंद आ रही है।