
Kiara Sid Wedding: बॉलीवुड में जल्द ही शहनाई बजने वाली है। खबरें आ रही हैं कि कियारा और सिद्धार्थ जल्द ही शादी करने वाले हैं। सिद्धार्थ और कियारा की जोड़ी काफी फेमस है। वे बॉलीवुड के स्टाइलिस्ट कपल में से एक माने जाते हैं। खबरों की मानें तो कियारा और सिद्धार्थ दिसंबर महीने के शुभ मुहूर्त में शादी करने जा रहे हैं। जिसके लिए शादी की तारीख और मुहूर्त भी तय हो चुका है। कपल वैसे भी काफी लाइमलाइट में रहता ही है। वहीं शादी की खबरों को लेकर अब वे एक बार फिर चर्चा का विषय बन गए हैं। फिलहाल दोनों मीडिया से छिपकर शादी की तैयारियां कर रहे हैं।

मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार कियारा और सिद्धार्थ दोनों का कनेक्शन दिल्ली से है। दोनों परिवार वालों और खास दोस्तों की मौजूदगी में दिल्ली में सात फेरे लेंगे। इनकी शादी पूरी तरह से पंजाबी रीति रिवाजों से होगी। शादी के बाद कपल ग्रैंड रिसेप्शन भी देगा जो कि मुंबई में होगा।

इस रिसेप्शन में पूरी इंडस्ट्री को इनवाइट किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इनकी शादी में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं। वहीं परिवार वालों ने शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी है।

सिद्धार्थ और कियारा की लव स्टोरी की शुरुआत दो साल पहले हुई थी। ये दोनों जब फिल्म शेरशाह की शूटिंग कर रहे थे तब वे साथ आए। इस फिल्म से दोनों ने पहली बार साथ काम किया था। शूटिंग के दौरान इनके बीच प्यार बढ़ा।

फिल्म रिलीज से पहले ही इनकी डेटिंग की खबरों ने काफी जोर पकड़ लिया था, लेकिन दोनों ने कभी भी इस बारे में बात नहीं की। इन अफवाहों को दोनों ने हमेशा खारिज किया है। अब दोनों साथ में काफी काॅन्फिडेंटली नजर आते हैं। इनकी जोड़ी को भी फैंस का खूब प्यार मिला है।
