• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Koffee With Karan 8: राहा की फोटो वायरल होने पर खूब रोई थीं आलिया भट्ट, करण के शो पर शेयर की स्टोरी

करण के शो पर आलिया और करीना की जोड़ी ने काफी धमाल मचाया। इस एपिसोड में करण ने दोनों एक्ट्रेस की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई सवाल किए, जो आम ज...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Thu, 16 Nov 2023 11:03:53 AM (IST)Updated Date: Thu, 16 Nov 2023 11:03:53 AM (IST)
Koffee With Karan 8: राहा की फोटो वायरल होने पर खूब रोई थीं आलिया भट्ट, करण के शो पर शेयर की स्टोरी
koffee with karan 8

HighLights

  1. शो के चौथे एपिसोड में करीना और आलिया एक साथ नजर आईं।
  2. आलिया ने अपनी बेटी राहा को लेकर एक स्टोरी शेयर की।
  3. राहा को जन्म देने के बाद वह पहली बार शूटिंग पर वापस लौटी थीं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Koffee With Karan 8: बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस आलिया भट्ट और करीना कपूर हाल ही में कॉफी विद करण के सीजन 8 में गेस्ट के तौर पर पहुंची। करण के शो में आलिया ने अपनी लाइफ से जुड़ी कई कंट्रोवर्शियल बातों पर खुलकर बात की। इस शो के चौथे एपिसोड में करीना और आलिया एक साथ नजर आईं। शो के लेटेस्ट प्रोमो में यह देखने को मिला कि आलिया ने अपनी बेटी राहा को लेकर एक स्टोरी शेयर की। आलिया ने इस बात का भी खुलासा किया कि जब मैंने एक फोटो देखी, जिसमें राहा का साइड से फेस दिख रहा था और मैं रो पड़ी।

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

काम करना हो गया था मुश्किल

करण के शो पर आलिया भट्ट और करीना की जोड़ी ने काफी धमाल मचाया। इस एपिसोड में करण ने दोनों एक्ट्रेस की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई सवाल किए, जो आम जनता के मन में होते हैं। करीना और आलिया दोनों ने ही अपने बच्चों से जुड़ी स्टोरीज शेयर की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कॉफी विद करण 8 में आलिया ने बताया कि कैसे जब राहा की फोटो वायरल हो गई थी और उन्हें इससे डील करना कितना मुश्किल हो गया था। करण ने आलिया से पूछा कि राहा का फोटो पब्लिक में वायरल हुआ, तो वो क्यों रो गई थीं।


The queens take the hot seat this week and we promise it’s going to be a riot 👑#HotstarSpecials #KoffeeWithKaran Season 8 Episode 4 streaming from 16th Nov.#KWKS8OnHotstar pic.twitter.com/sai0GFgxjY

— Disney+ Hotstar (@DisneyPlusHS) November 13, 2023

राहा को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं आलिया

इस पर जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा, "उस समय वह कश्मीर में शूटिंग कर रही थीं। वह शेड्यूल उनके लिए काफी मुश्किल भरा था, क्योंकि राहा को जन्म देने के बाद वह पहली बार शूटिंग पर वापस लौटी थीं। जन्म देने के बाद आपके शरीर को वापसी करने में काफी समय लगता है। मैं रात को सो नहीं पा रही थीं, मैं राहा को फीड करवा रही थी और इसके साथ ही शूट्स के बीच भाग भी रही थी। मुझे याद है मैंने उस समय रणबीर को फोन किया कि मेरे लिए ये मुश्किल हो रहा है। इसके बाद रणबीर ने अपना काम थोड़ा आगे किया और कहा कि परेशान ना हो। मैं राहा को लेने आ रहा हूं।"

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

रणबीर ने दिया ऐसे साथ

इसके आगे उन्होंने बताया, "रणबीर के राहा के ध्यान रखने से मैं थोड़ी सी रिलैक्स हो गई थीं। हालांकि ऐसा पहली बार हो रहा था, जब वह अपनी बेटी से उसके जन्म के बाद अलग हो रही थीं। उस समय वह थोड़ी गिल्ट और एंग्जाइटी में थीं। जब डेढ़ दिन बाद मैं वापसी के लिए ट्रैवल कर रही थी, तो मैंने एक फोटो देखी, जिसमें राहा का साइड फेस दिख रहा था और मैं रो पड़ी। मैं इसलिए नहीं रोई थी कि वह नहीं चाहती थीं कि लोग राहा का चेहरा देखें। मैं इसलिए रो पड़ी थी, क्योंकि उस समय सारे इमोशन्स एक साथ आ गए और उन लोगों के लिए बहुत प्रोटेक्टिव हूं, जिनसे मैं प्यार करती हूं।"