• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Parineeti Chopra Birthday: परिणीति के बर्थडे पर प्रियंका चोपड़ा ने कुछ यूं लुटाया प्यार, खास फोटो के साथ लिखा खास मैसेज

परिणीति के दोनों भाई शिवांग चोपड़ा, सहज चोपड़ा और उनकी बहन बाॅलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sun, 22 Oct 2023 12:37:28 PM (IST)Updated Date: Sun, 22 Oct 2023 12:37:28 PM (IST)
Parineeti Chopra Birthday: परिणीति के बर्थडे पर प्रियंका चोपड़ा ने कुछ यूं लुटाया प्यार, खास फोटो के साथ लिखा खास मैसेज
parineeti chopra birthday

HighLights

  1. भाई शिवांग ने शेयर की परिणीति की शादी की तस्वीरें।
  2. परिणीति को भाइयों ने लुटाया प्यार।
  3. प्रियंका ने शेयर की अनसीन फोटो।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Parineeti Chopra Birthday: बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आज यानी 22 अक्टूबर को अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। इस साल एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रही हैं। बीते महीने सितंबर में एक्ट्रेस ने आप नेता राघव चड्ढा संग शादी की। साथ ही उनकी फिल्म मिशन रानीगंज भी रिलीज हुई। परिणीति की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। वहीं, अब आज उनके बर्थडे के खास दिन पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी उन्हें भर-भरकर बधाइयां दे रहे हैं। परिणीति के दोनों भाई शिवांग चोपड़ा, सहज चोपड़ा और उनकी बहन बाॅलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Shivang Chopra (@shivangchopra99)

परिणीति के लिए भाइयों का स्पेशल मैसेज

परिणीति चोपड़ा के भाई शिवांग ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए अपने इंस्टाग्राम पर उनकी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही शिवांग ने कैप्शन में लिखा, "उस बच्चे को जो अब इतना छोटा नहीं है, वह बच्चा जिसे मैं पागलपन से परेशान करता हूं, जन्मदिन मुबारक हो दोस्त। मैं तुमसे प्यार करता हूं और तुम्हें बहुत याद करता हूं।" वहीं, सहज चोपड़ा ने भी अपनी बहन को विश करते हुए परिणीति की सगाई की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ उन्होंने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो दीदी, यह देखकर मेरा दिल भर आया कि यह साल आपके लिए क्या लेकर आया, जीस प्यार के आप हकदार थे वह आपको मिल गया।"


View this post on Instagram

A post shared by Sahaj Chopra ƪϐ (@thisissahajchopra)

प्रियंका को सताई परिणीति की याद

इसके आगे सहज ने लिखा, "जिस जिंदगी के आप हकदार थे, वह अब आप जीने के लिए तैयार हैं। आप हमेशा मेरी सबसे अच्छे दोस्त और मेरी खुशी रहेंगे। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं।" वहीं, परिणीति चोपड़ा की बहन प्रियंका चोपड़ा ने भी एक खूबसूरत सी तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों एक्ट्रेस बेहद प्यारी लग रही हैं। इसके साथ प्रियंका ने प्यारा सा नोट लिखा, "जन्मदिन की शुभकामनाएं टिशा। आशा है कि आप आज और हमेशा बहुत प्यार और आनंद से घिरे रहेंगी।"

naidunia_image