• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Randeep Hooda Wedding: इस दिन गर्लफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंधेंगे रणदीप हुड्डा, वेडिंग वेन्यू है बेहद खास

इस समय रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम लगातार अपनी शादी को लेकर टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं। वहीं, अब इनकी वेडिंग डेट का भी खुलासा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Fri, 24 Nov 2023 12:44:43 PM (IST)Updated Date: Fri, 24 Nov 2023 12:48:50 PM (IST)
Randeep Hooda Wedding: इस दिन गर्लफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंधेंगे रणदीप हुड्डा, वेडिंग वेन्यू है बेहद खास
Randeep Hooda Wedding

HighLights

  1. रणदीप पिछले 4 साल से अपनी गर्लफ्रेंड लिन लैशराम को डेट कर रहे हैं।
  2. अब ये कपल जल्द ही सात फेरे लेने वाला है।
  3. यह कपल 29 नवंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Randeep Hooda Wedding: शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटी तक कई लोगों के घर में शहनाई बजने वाली है। कुछ समय पहले ही बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा शादी के बंधन में बंधी थीं। उनकी शादी के खूब सुर्खियां बटोरी। वहीं, अब जल्द ही बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा भी शादी करने जा रहे हैं। वे पिछले 4 साल से अपनी गर्लफ्रेंड लिन लैशराम को डेट कर रहे हैं। अब ये कपल जल्द ही सात फेरे लेने वाला है। खबरें आ रही हैं कि कपल की शादी की डेट और वेन्यू भी डिसाइड हो चुका है।

naidunia_image

यह है कपल की वेडिंग डेट और वेन्यू

इस समय रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम लगातार अपनी शादी को लेकर टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं। वहीं, अब इनकी वेडिंग डेट का भी खुलासा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कपल 29 नवंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे। हालांकि, अपनी शादी को लेकर रणदीप और लीन की तरफ से कोई भी ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की गई है। वेडिंग के साथ-साथ वेडिंग वेन्यू को लेकर भी जानकारी मिली है। ये कपल मणिपुर में शादी करने वाला है। लिन मणिपुर से हैं, तो ऐसे में यह कपल इसी डेस्टिनेशन पर शादी करेंगे। वेडिंग सेरेमनी में परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।


naidunia_image

कौन हैं लिन लैशराम?

लिन लैशराम के बारे में बात करें, तो वे एक विदेशी कंपनी की ब्रांड एम्बेसडर हैं। लिन का जन्म 19 दिसंबर, 1985 को मणिपुर की राजधानी इंफाल में हुआ था। वह एक एक्ट्रेस, मॉडल और बिजनेसवुमन हैं। लिन ने न्यूयार्क के स्टेला एडलर आर्ट ऑफ एक्टिंग स्कूल से पढ़ाई की है। वे मुंबई में करीब 3 साल तर नसीरुद्दीन शाह के थिएटर ग्रुप मोटली से जुड़ी रही थीं। वे कई बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। लीन, शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम में नजर आई थीं। उन्होंने मैरी कॉम, उमरीका और रंगून जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

naidunia_image