एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding: बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। कपल की रजिस्टर्ड मैरिज सोनाक्षी के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में हुई। अभिनेत्री ने इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट करते हुए शादी की फोटोज शेयर की हैं।
सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों को शेयर कर कैप्शन में लिखा कि आज के दिन 7 साल पहले (23/06/2017) हमने एक दूसरे की आंखों में प्यार को सबसे शुद्ध रूप में देखा और उसे थामे रखने का फैसला किया। आज उस प्यार ने हमें सभी चुनौतियों और जीत के माध्यम से मार्गदर्शन किय है। अब हम पति-पत्नी हैं।
वहीं, शादी से पहले हाल ही में सोनाक्षी को उनके घर के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान वे अपनी शादी की तैयारियों में काफी बिजी नजर आईं।
सामने आए वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा व्हाइट कलर के शर्ट और डेनिम जींस में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का ये कैजुअल लुक काफी खूबसूरत लग रहा है। इस वीडियो को पैपराजी पेज इंस्टेंट बॉलीवुड पर शेयर किया गया है। इससे पहले सोनाक्षी के होने वाले ससुर रतनसी इकबाल भी शॉपिंग करते स्पाॅट हुए थे। वहीं, अब धीरे-धीरे सभी मेहमान शादी वाले घर पहुंच रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा की खास दोस्त हुमा कुरैशी भी अपने भाई साकिब सलीम के साथ उनके घर पर पहुंची हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान को भी शादी का इनविटेशन मिला है। दोनों परिवारों के साथ उनके काफी अच्छे संबंध हैं।
बताया जा रहा है कि शादी के मौके पर सोनाक्षी सिन्हा लहंगा पहनने वाली हैं। शाम के समय होने वाले रिसेप्शन में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल होने वाले हैं। 'हीरामंडी' की पूरी स्टारकास्ट भी इस दौरान नजर आएगी। लेकिन मनीषा कोइराला शादी में शामिल नहीं हो रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर सोनाक्षी पर प्यार लुटाया है। वहीं, बीते दिन उनके घर 'रामायणा' में कपल के प्री वेडिंग फंक्शन्स भी हुए थे। कपल के मेहंदी फंक्शन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं। इस दौरान सोनाक्षी और जहीर ने रेड आउटफिट में ट्विनिंग भी की थी।