• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Year Ender 2023: सतीश कौशिक से लेकर ‘लाइब्रेरियन दुबे’ तक, साल 2023 में इन सेलेब्स ने कहा दुनिया को अलविदा

साल 2023 बॉलीवुड के लिए एक अच्छा वक्त रहा है। यह कई खुशियां लेकर आया है। लेकिन साथ ही कुछ पल गम के भी रहे हैं। इस साल कई फेमस बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने द...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sun, 24 Dec 2023 01:33:41 PM (IST)Updated Date: Sun, 24 Dec 2023 01:49:07 PM (IST)
Year Ender 2023: सतीश कौशिक से लेकर ‘लाइब्रेरियन दुबे’ तक, साल 2023 में इन सेलेब्स ने कहा दुनिया को अलविदा
Year Ender 2023

HighLights

  1. सतीश कौशिक अपनी काॅमेडी फिल्मों के लिए जाने जाते थे।
  2. वैभवी उपाध्याय 22 मई को एक कार दुर्घटना का शिकार हो गई थीं।
  3. आदित्य सिंह राजपूत 22 मई 2023 को रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए थे।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Year Ender 2023: बस कुछ ही दिनों में साल 2023 खत्म हो जाएगा और नए साल की शुरुआत होगी। साल 2023 बॉलीवुड के लिए एक अच्छा वक्त रहा है। यह कई खुशियां लेकर आया है। लेकिन साथ ही कुछ पल गम के भी रहे हैं। इस साल कई फेमस बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने दुनिया को अलविदा कहा है। आज हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने साल 2023 में दुनिया को छोड़ दिया।

जावेद खान अमरोही

जावेद खान हिंदी सिनेमा के मशहूर एक्टर थे, उन्होंने साल 1994 में अंदाज अपना अपना फिल्म से खूब सुर्खियां बटोरी। इसके बाद वे लगान, वन्स अपॉन ए टाइम इन इंडिया, चक दे जैसी फिल्मों में नजर आए। 14 फरवरी 2023 को 73 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।


naidunia_image

सतीश कौशिक

बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर, निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक सतीश कौशिक अपनी काॅमेडी फिल्मों के लिए जाने जाते थे। इसी साल 9 मार्च 2023 के दिन हार्ट अटैक के कारण 66 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। सतीश कौशिक ने अनिल कपूर, श्रीदेवी और अमरीश पुरी के साथ कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्होंने कई फिल्मों में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया है।

naidunia_image

पामेला चोपड़ा

दिवंगत फिल्म निर्माता यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का 20 अप्रैल को मुंबई में निधन हो गया। वह 74 वर्ष की थीं। पामेला वाईआरएफ प्रमुख आदित्य चोपड़ा और अभिनेता उदय चोपड़ा की मां थीं।

naidunia_image

वैभवी उपाध्याय

टेलीविजन की फेमस एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय 22 मई को एक कार दुर्घटना का शिकार हो गई थीं, जिसमें उनका निधन हो गया था। वे 32 साल की थीं। हिमाचल प्रदेश के बंजार में हुई, इस घटना के समय वैभवी अपने मंगेतर सुरेश गांधी के साथ यात्रा कर रही थीं। वैभवी को साराभाई वर्सेस साराभाई में जैसमिन की भूमिका से काफी फेम मिली थी।

naidunia_image

आदित्य सिंह राजपूत

स्प्लिट्सविला 9 के कंटेस्टेंट आदित्य सिंह राजपूत 22 मई 2023 को अपने अंधेरी स्थित घर में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए थे। एक्टर की उम्र 36 साल थी। बताया गया था कि घर के बाथरूम में फिसलने और गिरने के कारण उनकी मौत हो गई थी।

naidunia_image

नितेश पांडे

पॉपुलर एक्टर नितेश पांडे कई टीवी सीरियल्स और फिल्मों में काम कर चुके थे। 23 मई 2023 को 51 साल की उम्र में हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हो गया था। नितेश को आखिरी बार टीवी सीरियल अनुपमा में देखा गया था।

naidunia_image

गुफी पेंटल

बीआर चोपड़ा की महाभारत एक फेमस टीवी शो रहा है। इस शो में शकुनि मामा के भूमिका निभाने वाले गुफी पेंटल का 5 जून 2023 को निधन हो गया। उम्र संबंधी समस्याओं के कारण 79 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

naidunia_image

रियो कपाड़िया

हैप्पी न्यू ईयर, मर्दानी, चक दे इंडिया जैसी फिल्मों में काम कर चुके एक्टर रियो कपाड़िया का 14 सितंबर 2023 को निधन हो गया था। अभिनेता की उम्र 66 साल थी। कैंसर से जूझने के कारण वे यह दुनिया छोड़ गए।

naidunia_image

अखिल मिश्रा

आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 3 इडियट्स में लाइब्रेरियन दुबे की भूमिका निभाने वाले एक्टर अखिल मिश्रा का 21 सितंबर 2023 को निधन हो गया था। इस बात की पुष्टि उनकी पत्नी और एक्ट्रेस सुजैन बर्नर्ट ने की थी। उन्होंने बताया था कि अखिल की मृत्यु रसोई के फर्श पर गिरने से हुई थी।

naidunia_image

दिनेश फडनिस

सीआईडी शो से फेम कमाने वाले एक्टर फ्रेडी यानी दिनेश फडनिस का 5 दिसंबर 2023 को 57 साल की उम्र में निधन हो गया था। वे काफी समय से लिवर की क्षति से पीड़ित थे और वेंटिलेटर पर थे। उनके निधन की खबर की जानकारी को-स्टार दयानंद शेट्टी ने की थी।

naidunia_image

जूनियर महमूद

हिंदी सिनेमा के शानदार कलाकार जूनियर महमूद का 8 दिसंबर 2023 को रात करीब 2 बजे निधन हो गया था। एक्टर चौथे स्टेज के कैंसर से जूझ रहे थे। 67 साल की उम्र में जूनियर महमूद ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

naidunia_image