• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Merry Christmas: Katrina Kaif और Vijay Sethupathi की ‘मैरी क्रिसमस’ को ऐसा मिला रिव्यू, विक्की कौशल ने किया रिएक्ट

विक्की कौशल ने फिल्म मैरी क्रिसमस के सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। विक्की ने इस पोस्ट में अपने प्यार के लिए एक नोट लिखा है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Fri, 12 Jan 2024 12:36:49 PM (IST)Updated Date: Fri, 12 Jan 2024 12:36:49 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Merry Christmas: Katrina Kaif और Vijay Sethupathi की ‘मैरी क्रिसमस’ को ऐसा मिला रिव्यू, विक्की कौशल ने किया रिएक्ट
Merry Christmas Katrina Kaif

HighLights

  1. सभी इस फिल्म को लेकर अपना-अपना रिव्यू दे रहे हैं।
  2. विक्की कौशल ने भी मैरी क्रिसमस पर रिएक्ट किया है।
  3. कैटरीना की एक्टिंग को भी काफी सराहना मिली है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Merry Christmas: 12 जनवरी यानी आज कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति स्टारर फिल्म 'मैरी क्रिसमस' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को अभी तक दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। बाॅलीवुड स्टार्स से लेकर आम जनता तक सभी इस फिल्म को लेकर अपना-अपना रिव्यू दे रहे हैं। वहीं, अब कैटरीना कैफ के पति और बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने भी मैरी क्रिसमस पर रिएक्ट किया है। विक्की ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने फिल्म की तारीफ की है। साथ ही कैटरीना की एक्टिंग को भी सराहा है।

लेडी लव के लिए विक्की ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, विक्की कौशल ने फिल्म 'मैरी क्रिसमस' के सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। विक्की ने इस पोस्ट में अपने प्यार के लिए एक नोट लिखा है। उन्होंने लिखा, "मैरी क्रिसमस सबको। आप पर बहुत गर्व है लव कि आपने कितनी खूबसूरती से श्रीराम सर की उत्कृष्ट कहानी और मारिया की जटिलताओं के सामने खुद को समर्पित कर दिया है। उसका कच्चापन, उसका रहस्य, उसका जादू सब कुछ इतनी ईमानदारी और बारीकियों के साथ किया है और वो डांस उफ्फ। यह सच में अब तक का सबसे अच्छा काम है।"


View this post on Instagram

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

विजय सेतुपति की एक्टिंग को मिली सराहना

विक्की कौशल ने लीड एक्टर विजय सेतुपति की तारीफ करते हुए लिखा, "सर पता नहीं आप अपने किरदारों में बच्चों जैसी मासूमियत कैसे लाते हैं, लेकिन आपको अल्बर्ट को जीवंत करते हुए देखना काफी खुशी की बात है।" विक्की ने मैरी क्रिसमस की कास्ट को इस पोस्ट में टैग किया है। उन्होंने लिखा, "आप लोग कैसे लोगों को फिल्म देखने के दौरान झूमने पर मजबूर कर देंगे, खासकर वह अंत।" फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है। फिल्म में कैटरीना कैफ, विजय सेतुपति, संजय कपूर, विनय पाठक, प्रतिमा कन्नन, टीनू आनंद, राधिका सरथकुमार, शनमुगराजा, केविन जय बाबू, राजेश विलियम्स और परी हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।