• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

आमिर खान प्रोडक्शंस ने की 'Once Upon a Mic' की शुरुआत, कहा-ये वो महफिल, जहां कहानियां उड़ान भरेंगी

सोशल मीडिया पर लॉन्च की घोषणा करते हुए आमिर खान ने कहा है, “ये वो महफिल है, जहां कहानियां उड़ान भरेंगी। अब आमिर खान टॉकीज़ पर आम लोग भी अपनी कहानियां ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Fri, 09 Oct 2026 05:56:10 PM (IST)Updated Date: Fri, 09 Oct 2026 06:05:55 PM (IST)
आमिर खान प्रोडक्शंस ने की 'Once Upon a Mic' की शुरुआत, कहा-ये वो महफिल, जहां कहानियां उड़ान भरेंगी
आमिर खान प्रोडक्शंस ने की 'Once Upon a Mic' की शुरुआत।

HighLights

  1. प्लेटफॉर्म पर पहली परफ़ॉर्मेंस में मुंबई की रैपर सानिया MQ नजर आने वाली हैं।
  2. अपनी एनर्जी, अपने एक्सपीरियंस और अनकहे सच को माइक तक लेकर आएंगी।
  3. सानिया अब समाज की आवाज़ों को सामने लाने और सम्मान देने पर फोकस्ड है।

एंटरटेनमेंट डेस्‍क। आमिर खान प्रोडक्शंस जिसे इंडियन सिनेमा में बड़े बदलाव लाने से लेकर इंसानी कहानियों को दुनिया के सामने लाने के लिए जाना जाता है। वह अब सिल्वर स्क्रीन से आगे बढ़ते हुए असली लोगो को एक प्लेटफॉर्म देने जा रहा है, जहां वह अपने सफर को सभी के साथ साझा करेंगे। प्रोडक्शन हाउस के इस नए प्लेटफॉर्म का नाम वंस अपॉन अ माइक है। पूरी तरह से नए ओपन माइक एक्सपीरियंस को 'कोम्यून' के साथ मिलकर 'आमिर खान टॉकीज़' के तले लॉन्च किया गया है।

दशकों से आमिर खान प्रोडक्शंस को प्लेटफॉर्म के रूप में बेहतरीन आर्टिस्टिक टैलेंट्स, कमाल की स्टोरी टेलिंग और सिनेमैटिक टैलेंट्स के साथ खड़ा होते हुए देखा गया है। ऐसे में अब वंस अपॉन अ माइक के साथ प्रोडक्शन हाउस ने लोगो को असली आवाजों को बढ़ावा देने के अपने विजन के दायरे को और बड़ा किया है। इस तरह से वे देश के कोने -कोने से कविता, रैप, स्पोकन वर्ड, स्टोरी टेलिंग और क्रिएटिव सोच को एक सही प्लेटफॉर्म प्रदान कर रहे हैं।


प्लेटफॉर्म पर पहली परफ़ॉर्मेंस में मुंबई की रैपर सानिया MQ नजर आने वाली हैं। अपनी एनर्जी, अपने एक्सपीरियंस और अनकहे सच को माइक तक लाते हुए, सानिया एक ऐसी पहल की शुरुआत कर रही हैं, जो उन आवाज़ों को सामने लाने और उन्हें सम्मान देने पर फोकस्ड है, जिन्हें अक्सर न मौका दिया जाता है और न ही सुना जाता।

यह भी पढ़ें: गुस्सैल छवि के पीछे सहज इंसान, होटल के किचन में खुद खाना बनाकर सभी को खिलाते थे नाना पाटेकर

View this post on Instagram

A post shared by Aamir Khan Productions (@aamirkhanproductions)

सोशल मीडिया पर लॉन्च की घोषणा करते हुए आमिर खान ने कहा है, “ये वो महफिल है, जहां कहानियां उड़ान भरेंगी। अब आमिर खान टॉकीज़ पर आम लोग भी अपनी कहानियां सुनाएंगे! पेश है ‘वंस अपॉन अ माइक’, एक बिल्कुल नया ओपन माइक एक्सपीरियंस, जहां कविता, रैप, स्पोकन वर्ड, स्टोरी टेलिंग और इनके बीच आने वाली हर तरह की कला को जगह मिलेगी।

यहां अंदाज अलग है और उस अंदाज की अपनी एक आवाज भी है! इसकी शुरुआत कर रही हैं सानिया MQ, गोविंद की एक रैपर हैं और अपनी दुनिया, अपने अनुभवों और अपनी आवाज को माइक के जरिए लोगों तक पहुंचा रही हैं। उनकी परफॉर्मेंस एकदम असली, ईमानदार और उनकी अपनी पहचान को दिखाती है।

सानिया साबित करती हैं कि कभी-कभी आपको बस एक बीट, कुछ रैप लाइन्स और कहने के लिए अपनी बात चाहिए होती है।मेनस्ट्रीम एंटरटेनमेंट और ज़मीनी स्तर से आने वाले आर्टिस्ट्स के बीच की दूरी को तोड़ते हुए, आमिर खान प्रोडक्शन्स भारत में कहानियाँ सुनाने और उनका जश्न मनाने के तरीके को लगातार नए सिरे से परिभाषित कर रहा है।

यह भी पढ़ें: Nana Patekar को बहुत पसंद था मध्‍य प्रदेश, मई में चंबल में की थी फिल्‍म 'शक्ति शालिनी' की शूटिंग