• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

70 की उम्र में Kamal Haasan को मिली 'सरकारी नौकरी'... मां का अधूरा सपना किया पूरा!

मां का सपना हुआ पूरा! सुपरस्टार Kamal Haasan ने हाल ही में राज्यसभा सांसद बनने के अनुभव को साझा करते हुए एक दिल छू लेने वाला खुलासा किया। उन्होंने बता...और पढ़ें

By ADITYA KUMAREdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 02 Dec 2025 03:22:13 PM (IST)Updated Date: Tue, 02 Dec 2025 03:22:13 PM (IST)
70 की उम्र में Kamal Haasan को मिली 'सरकारी नौकरी'... मां का अधूरा सपना किया पूरा!
70 की उम्र में Kamal Haasan को मिली सरकारी नौकरी

एंटरटेनमेंट डेस्क। साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कमल हासन (Kamal Haasan) ने 70 साल की उम्र में राज्यसभा सांसद बनकर एक तरह से अपनी मां का वर्षों पुराना सपना पूरा किया है। केरल में हुए 'हॉर्टस आर्ट एंड लिटरेचर फेस्टिवल' में मंजू वारियर के साथ एक सत्र के दौरान, एंकर ने जब उनसे राज्यसभा MP बनने के बारे में पूछा, तो कमल हासन भावुक हो गए।

'मुझे रेलवे में सरकारी नौकरी मिल जाती...'

उन्होंने बताया कि जब वह सांसद के तौर पर शपथ लेने और दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर करने गए, तो सबसे पहले उनके माता-पिता डी श्रीनिवासन अयंगर और राजलक्ष्मी उन्हें याद आए। कमल हासन ने खुलासा किया, "मैं स्कूल ड्रॉपआउट था और मेरी मां हमेशा मुझसे कहती थीं कि अगर मैंने कम से कम SSLC (दसवीं कक्षा) की परीक्षा पास कर ली होती, तो मुझे रेलवे में सरकारी नौकरी मिल जाती।"


naidunia_image

कमल ने आगे बताया कि वह 70 साल की उम्र के बाद संसद के अंदर गए, हस्ताक्षर किए और उन्हें उनके दैनिक खर्चे (डेली अलाउंस) दिए गए। अचानक, उन्हें खुद पर इतना गर्व महसूस हुआ कि वह अपनी मां या किसी और को फोन करके कहना चाहते थे, "मैं एक सरकारी नौकरी में हूं।"

खुद को 'सेंट्रिस्ट' बताया

अभिनेता ने कहा कि उन्हें लोगों की सेवा करने पर गर्व महसूस होता है, जैसा कि वह हमेशा से चाहते थे। इवेंट के दौरान उन्होंने अपनी राजनीतिक विचारधारा पर भी बात की और खुद को 'सेंट्रिस्ट' (मध्यमार्गी) बताया। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनका प्रोडक्शन हाउस, राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल, भी उन्हीं विषयों का समर्थन करता है जिन पर वह वैचारिक रूप से विश्वास करते हैं।

वर्कफ्रंट : हाल ही में मणिरत्नम की ठग लाइफ में काम करने के बाद, कमल जल्द ही जोड़ी अंबरीव के एक अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट में दिखाई देंगे। इसके अलावा, वह रजनीकांत स्टारर एक फिल्म का निर्माण भी करेंगे, जिसके नए निर्देशक की घोषणा अभी बाकी है।

इसे भी पढ़ें... OTT Movie Release: ओटीटी पर कोहराम मचाएगी ये ब्लॉकबस्टर फिल्म, रिलीज से पहले ही निकाल चुकी आधा बजट