• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Param Sundari First Review: 'परम सुंदरी' पैसा वसूल या फिजूल! सिद्धार्थ-जाह्नवी की फिल्म को मिले ऐसे रिएक्शन

Param Sundari X Review: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर स्टारर ‘परम सुंदरी’ (Param Sundari) आज (29 अगस्त) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। लंबे सम...और पढ़ें

By Himadri Singh HadaEdited By: Himadri Singh Hada
Publish Date: Fri, 29 Aug 2025 01:08:26 PM (IST)Updated Date: Fri, 29 Aug 2025 01:16:09 PM (IST)
Param Sundari First Review: 'परम सुंदरी' पैसा वसूल या फिजूल! सिद्धार्थ-जाह्नवी की फिल्म को मिले ऐसे रिएक्शन
Param Sundari First Review

HighLights

  1. 'परम सुंदरी' में रोमांस-कलरफुल प्रेजेंटेशन।
  2. रोम-कॉम में कॉमेडी और ड्रामा का तड़का।
  3. सिद्धार्थ-जाह्नवी की फिल्म पर उठे कई सवाल।

एंटरटेनमेंट डेस्क। सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर स्टारर ‘परम सुंदरी’ (Param Sundari) आज (29 अगस्त) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार किया जा रहा था और मेकर्स भी लगातार इसका प्रमोशन कर रहे थे। अब जब फिल्म बड़े पर्दे पर पहुंच गई है तो सोशल मीडिया पर दर्शकों की राय सामने आ रही है।

रोम-कॉम में कॉमेडी और ड्रामा का तड़का

फिल्म के ट्रेलर और गानों को दर्शकों ने पहले ही पसंद किया था। रिलीज के बाद एक यूजर ने फिल्म को एवरेज लेकिन एंटरटेनिंग बताया। उसने लिखा, 'परम सुंदरी कॉमेडी और ड्रामे के इर्द-गिर्द घूमती है। सिद्धार्थ और जाह्नवी की एक्टिंग ठीक है, केमिस्ट्री स्मूद लगी और कॉमेडी ने एंटरटेन किया। साथ ही केरल की खूबसूरती भी स्क्रीन पर शानदार दिखी।'


क्लाइमेक्स ने जीता दिल

दूसरे दर्शक ने फिल्म को 5 में से 4 स्टार देते हुए कहा, 'पहले हाफ में एंट्री स्टाइलिश थी, गाने अच्छे लगे और इंटरवल तक एंटरटेन किया। सेकंड हाफ में क्लाइमेक्स और फैमिली ड्रामा पावर-पैक्ड था। सिद्धार्थ का एक्शन और जाह्नवी का इमोशन कमाल का रहा। रोमांस, एक्शन और इमोशन का बैलेंस सही बैठा।'

रोमांस और कलरफुल प्रेजेंटेशन

कुछ दर्शकों ने फिल्म की खूबियों के साथ खामियों की ओर भी इशारा किया। एक यूजर ने लिखा, 'परम सुंदरी रोमांस, कॉमेडी और केरल की पृष्ठभूमि को खूबसूरती से दिखाती है।

सिद्धार्थ-जाह्नवी की जोड़ी दिल जीत लेती है और गाने भी दमदार हैं। हालांकि, सांस्कृतिक चित्रण कई बार घिसा-पिटा लगता है और कहानी पारंपरिक रोम-कॉम फॉर्मूले पर टिकी है।'

यह भी पढ़ें- ये था Bigg Boss के इतिहास का सबसे हिट सीजन, फैंस की डिमांड पर 5 हफ्ते बढ़ाना पड़ा शो

कहानी पर उठे सवाल

एक अन्य रिव्यू में कहा गया, 'सिद्धार्थ-जाह्नवी की केमिस्ट्री और चार्टबस्टर गाने जैसे ‘परदेसिया’ और ‘भीगी साड़ी’ फिल्म को दिलचस्प बनाते हैं। मगर, इमोशनल सीन उतने असरदार नहीं हैं और कहानी में नई बात नहीं दिखती। फिर भी, हल्की-फुल्की और रंगीन रोमांटिक कॉमेडी के तौर पर यह फिल्म दर्शकों को मुस्कुराने पर मजबूर कर देती है।'

यह भी पढ़ें- Michael Jackson 67th Birthday: माइकल जैक्‍सन के नाम पर हैं ये 10 यूनिक रिकॉर्ड्स