• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन
Opinion

'गुजरात कोई पाकिस्तान तो नहीं...': नेशनल अवॉर्ड्स के वेन्यू विवाद पर परेश रावल का तंज, बोले- यह भी भारत का हिस्सा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स सेरेमनी को नई दिल्ली के विज्ञान भवन से गुजरात के केवड़िया (एकता नगर) शिफ्ट किए जाने पर छिड़े विवाद पर बॉलीवुड एक्टर परेश रा...और पढ़ें

By Akriti KumariEdited By: Akriti Kumari
Publish Date: Fri, 11 Sep 2026 04:37:54 PM (IST)Updated Date: Fri, 11 Sep 2026 04:37:54 PM (IST)
'गुजरात कोई पाकिस्तान तो नहीं...': नेशनल अवॉर्ड्स के वेन्यू विवाद पर परेश रावल का तंज, बोले- यह भी भारत का हिस्सा
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का वेन्यू दिल्ली से गुजरात शिफ्ट होने पर परेश रावल का जवाब। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का आयोजन नई दिल्ली की जगह गुजरात में हो रहा है
  2. 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में इस साल यामी गौतम और कार्तिक आर्यन जीते हैं

मनोरंजन डेस्क, नई दिल्ली। 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स इवेंट इस बार नई दिल्ली की जगह गुजरात में होने वाला है। इस पर कई लोग सरकार और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों से सवाल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब हर साल अवॉर्ड शो दिल्ली में होता है तो इस साल गुजरात क्यों।

एक्टर परेश रावल से भी यह सवाल किया गया। इसका जवाब देते हुए एक्टर ने कहा- गुजरात क्या बांग्लादेश में है, क्या पाकिस्तान में है? गुजरात तो हमारे देश का ही हिस्सा है। गुजरात में जरूर होना चाहिए। पॉलिटिक्स का तो काम है सवाल उठाना। 26 जनवरी की परेड दिल्ली में होती है ना? तो हर फंक्शन हर राज्य में होना चाहिए


जुलाई में हुई थी अवॉर्ड विनर्स की अनाउंसमेंट

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की अनाउंसमेंट 18 जुलाई को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में की गई थी। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने अपने आधिकारिक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी विनर्स के नामों का ऐलान किया था। पहले यह सेरेमनी दिल्ली में होने वाली थी। लेकिन अब यह 22 सितंबर को गुजरात के केवड़िया (एकता नगर) में होगा।

इस साल इस बार ‘आर्टिकल 370’ को बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला । वहीं, मलयालम सुपरस्टार ममूटी ने फिल्म ‘ब्रमायुगम’ के लिए अपने करियर का चौथा नेशनल अवॉर्ड जीता।

विनर्स की लिस्ट देखने के लिए यह खबर पढ़ें…

नेशनल फिल्म अवॉर्ड कब शुरू हुआ

नेशनल फिल्म अवॉर्ड 1954 में शुरू हुआ था। ये पुरस्कार भारत सरकार द्वारा भारतीय कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए दिया जाता है। 1973 से फिल्म समारोह निदेशालय (Directorate of Film Festivals) इन समारोहों का आयोजन करता है। 1954 में पहला राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया गया था। तब से ज्यादातर पुरस्कार समारोह वहीं आयोजित किए गए हैं। 17वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 1971 में चेन्नई में आयोजित किए गए थे।

यह भी पढ़ें- रानी मुखर्जी को मिला राज कपूर स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड…एक्ट्रेस बोलीं- मुंबई ने मुझे बहुत कुछ दिया; आमिर इसे जीतने वाले पहले एक्टर