• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह मुस्लिम एक्ट्रेस बनेगी Ramayan के 'लक्ष्मण' के घर की बहू, नाम जानकर माथा पकड़ लेंगे

Krish Pathak–Sara Khan Haldi: टीवी एक्ट्रेस सारा खान और सुनील लहरी के बेटे कृष पाठक जल्द ही शादी की सभी रस्में पूरे रीति-रिवाज से निभाने वाले हैं। दोन...और पढ़ें

By Himadri Singh HadaEdited By: Himadri Singh Hada
Publish Date: Fri, 05 Dec 2025 03:26:09 PM (IST)Updated Date: Fri, 05 Dec 2025 03:26:09 PM (IST)
यह मुस्लिम एक्ट्रेस बनेगी Ramayan के 'लक्ष्मण' के घर की बहू, नाम जानकर माथा पकड़ लेंगे
यह मुस्लिम एक्ट्रेस बनेगी Ramayan के 'लक्ष्मण' के घर की बहू।

HighLights

  1. यह मुस्लिम एक्ट्रेस बनेगी TV के 'लक्ष्मण' के घर की बहू।
  2. हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो वायरल।
  3. पहली बार बेटे के साथ दिखीं गौहर खान।

एंटरटेनमेंट डेस्क। टीवी एक्ट्रेस सारा खान (Sara Khan) और सुनील लहरी (Sunil Lahri Son Krish Pathak) के बेटे कृष पाठक जल्द ही शादी की सभी रस्में पूरे रीति-रिवाज से निभाने वाले हैं। दोनों कुछ महीने पहले कोर्ट मैरिज कर चुके हैं और अब वे हिंदू और मुस्लिम दोनों परंपराओं के साथ भव्य तरीके से शादी रचाने जा रहे हैं।

हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो वायरल

naidunia_image

कपल की हल्दी सेरेमनी आज हुई, जिसकी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। 5 दिसंबर को उनकी शादी होने वाली है, और रस्मों की शुरुआत बेहद धूमधाम से हो चुकी है। हल्दी के कार्यक्रम में टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे पहुंचे और कपल को शुभकामनाएं दीं।


naidunia_image

इस बीच सबसे ज्यादा ध्यान खींचा एक्ट्रेस गौहर खान ने। गौहर खान यहां अपने पति जैद दरबार और बेटे के साथ पहुंचीं। यह पहला मौका था जब गौहर अपने छोटे बेटे के साथ किसी पब्लिक इवेंट में नजर आईं, इसलिए फैंस का पूरा ध्यान उन पर टिक गया।

दोनों के फोटो-वीडियो हो रहे वायरल

View this post on Instagram

A post shared by Saaraa Khan (@ssarakhan)

कृष पाठक और सारा खान अलग-अलग समुदायों से ताल्लुक रखते हैं, इसलिए उनकी शादी और प्री-वेडिंग फोटोज में दोनों संस्कृतियों की सुंदर झलक दिखाई दे रही है। एक ओर मंदिर के सामने उनकी तस्वीरें हैं, तो दूसरी ओर मस्जिद के बाहर किए गए फोटोशूट की झलक भी लोगों को खूब पसंद आ रही है।

हल्दी सेरेमनी में दोनों बेहद खुश और उत्साहित नजर आए। फैंस सोशल मीडिया पर उनकी जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं और शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

पहली बार बेटे के साथ दिखीं गौहर खान

naidunia_image

सारा और कृष ने 6 अक्टूबर को कोर्ट मैरिज की थी। अब एक महीने बाद कपल अपनी शादी को खास अंदाज में सेलिब्रेट कर रहा है। हल्दी कार्यक्रम में कई सेलिब्रिटी पहुंचे, लेकिन स्पॉटलाइट में थीं गौहर खान।

एक वीडियो में गौहर अपने पति जैद दरबार और अपने बेटे फरवान को गोद में लिए वेन्यू पर एंट्री करती दिखीं। यह पहली बार है जब गौहर अपने दूसरे बच्चे के साथ पब्लिक में नजर आईं, जिसने फैन्स का खूब ध्यान खींचा।