• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

शाहरुख खान के स्टारडम का कोई जवाब नहीं! ‘King’ रिलीज से पहले तरण आदर्श ने की सुपरस्टार की तारीफ

यह फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रलीज़ होने वाली है, ऐसे में दर्शक इसे देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर हैं। क्योंकि फिल्म सभी के लिए सिल्वर स्क्र...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Tue, 13 Oct 2026 05:13:46 PM (IST)Updated Date: Tue, 13 Oct 2026 05:21:18 PM (IST)
शाहरुख खान के स्टारडम का कोई जवाब नहीं! ‘King’ रिलीज से पहले तरण आदर्श ने की सुपरस्टार की तारीफ
शाहरूख खान की आगामी फिल्‍म किंग।

HighLights

  1. फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रलीज़ होने वाली है।
  2. ऐसे में दर्शक इसे देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर हैं।
  3. सिल्वर स्क्रीन पर सिनेमैटिक सेलिब्रेशन की तरह है।

एंटरटेनमेंट डेस्‍क। शाहरुख खान स्टारर फिल्म किंग इस दिसंबर बड़े पर्दे पर रिलीज की तैयारी है इसी बीच, दिग्गज ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने शाहरुख खान के स्टारडम और फिल्ममेकर सिद्धार्थ आनंद के कॉम्बिनेशन को लेकर अपनी बात रखी है।

विजनरी डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद द्वारा डायरेक्टेड शाहरुख खान स्टारर मच एंटीसिपेटेड एक्शन से भरपूर फिल्म किंग सुपरस्टार द्वारा लीड किए जाने वाले स्टेलर कास्ट के साथ आती है।

दुनिया भर में उत्साह पैदा करने वाली यह फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रलीज़ होने वाली है, ऐसे में दर्शक इसे देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर हैं। क्योंकि फिल्म सभी के लिए सिल्वर स्क्रीन पर किसी सिनेमैटिक सेलिब्रेशन की तरह होने वाली है।


शाहरुख को लेकर उत्साह का माहौल हर तरफ देखने मिल रहा है, ऐसे में दिग्गज ट्रेड एक्सपर्ट और फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने यह बताया है कि क्यों सुपरस्टार का नाम शानदार और अच्छी फिल्मों की बड़ी पहचान बन चुका है।

बॉलीवुड हंगामा के साथ अपने विचार साझा करते हुए तरण आदर्श कहते हैं, "शाहरुख खान की कोई तुलना नहीं की जा सकती। आप शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग उस दिन देखेंगे जब उनकी यह फिल्म रिलीज़ होगी।"

आगे उन्होंने बताया है कि दर्शक इस प्रोजेक्ट से किस तरह की उम्मीद कर सकते हैं। सुपरस्टार के नाम के साथ मास्टर क्राफ्ट्समेन सिद्धार्थ आनंद का साथ आना इस बात की गारंटी देता है कि थिएटर में शानदार नजारा देखने मिलने वाला है। इस बारे में बात करते हुए तरण आदर्श कहते हैं, “किंग के साथ शाहरुख खान का नाम जुड़ा है, जो अपने आप में अच्छी फिल्म की पहचान है।

‘रामायणम्’ में हुई जटायु की एंट्री, धर्म और साहस के प्रतीक इस किरदार को अनुपम खेर ने दी अपनी आवाज़

आप जानते हैं कि पर्दे पर कुछ बड़ा और शानदार देखने को मिलेगा। वह सिद्धार्थ आनंद के साथ वापसी कर रहे हैं। मुझे पता है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड बनाएगी। लोग भले ही किसी भी एक्टर के फैन हों, लेकिन मुझे पूरा यकीन है कि वे ‘किंग’ देखने जरूर जाएंगे।”

लगातार इंडियन सिनेमा को एक अलग पहचान देने वाले एक बेमिसाल करियर के साथ, शाहरुख खान का दर्शकों के साथ हमेशा बने रहना एक बार फिर इस बात का सबूत है कि उनकी स्टार पावर का कोई मुकाबला नहीं है, और किंग के साथ वो एक और बड़ी और शानदार फिल्म देने के लिए तैयार हैं।

क्या करिश्मा कपूर और गोविंदा रिलेशनशिप में थे? सलमान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड सोमी अली ने दिया बयान