• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss OTT 3 Finale: बस कुछ ही घंटों में बिग बाॅस ओटीटी 3 को मिल जाएगा अपना विनर, पढ़िए फिनाले से जुड़ी हर अपडेट

सोशल मीडिया पर बिग बाॅस के फैन पेज के मुताबिक, ग्रैंड फिनाले में फाइनल मुकाबला सना मकबूल और नैजी के बीच देखने को मिल सकता है। इस हफ्ते की शुरुआत में अ...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Fri, 02 Aug 2024 10:40:36 AM (IST)Updated Date: Fri, 02 Aug 2024 03:28:18 PM (IST)
Bigg Boss OTT 3 Finale: बस कुछ ही घंटों में बिग बाॅस ओटीटी 3 को मिल जाएगा अपना विनर, पढ़िए फिनाले से जुड़ी हर अपडेट
आज रात 9 बजे से शुरू होगा बिग बाॅस ओटीटी 3 का फिनाले।

HighLights

  1. पहली बार वीक डेज में होने जा रहा है BB ग्रैंड फिनाले।
  2. फिनाले को आप जियो सिनेमा पर लाइव देख सकते हैं।
  3. कहा जा रहा है शो की विनर सना मकबूल बन सकती हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Bigg Boss OTT 3 Finale: आज 2 अगस्त को बिग बॉस ओटीटी 3 का ग्रैंड फिनाले होने जा रहा है। सीजन के शुरू होने से लेकर आखिरी तक टिके रहने वाले टॉप 5 कंटेस्टेंट हैं, सना मकबूल खान, नैजी, रणवीर शौरी, कृतिका मलिक और साई केतन राव। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि इन पांचों में से शो की ट्रॉफी कौन अपने नाम करेगा।

बताया जा रहा था कि पहले ग्रैंड फिनाले की डेट 4 अगस्त, रविवार रखी गई थी, लेकिन बाद में खुद अनिल कपूर ने वीकेंड के वार पर इस बात का खुलासा किया था कि ग्रैंड फिनाले 4 अगस्त के दिन नहीं, बल्कि 2 अगस्त से शुक्रवार को होने वाला है।


naidunia_image

रणवीर शौरी का पत्ता हुआ कट

बिग बॉस ओटीटी 3 के ग्रैंड फिनाले में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव भी दिखाई दिए। वे अपनी अपकमिंग फिल्म स्त्री 2 का प्रमोशन करने पहुंचे थे। कोई स्टार शो के फिनाले में आया है और खाली हाथ जाए ऐसा हो नहीं सकता। ऐसे में श्रद्धा अपने साथ एक कंटेस्टेंट को घर से बाहर ले आई हैं।

बताया जा रहा है कि रणवीर शौरी घर से बेघर हो चुके हैं और शो को अपने टाॅप 2 भी मिल चुके हैं। द खबरी की एक पोस्ट के मुताबिक सना मकबूल और रैपर नेजी (Naezy) इस सीजन के टॉप 2 फाइनलिस्ट बन चुके हैं। और दोनों में से ही एक इस सीजन की ट्रॉफी जीतेगा।

naidunia_image

पहली बार वीक डेज में होगा फिनाले

यह पहली बार होगा जब वीकेंड की जगह किसी और दिन शो का फिनाले रखा गया हो। अब बिग बॉस के फैंस ये जानने के लिए काफी बेताब हैं कि बिग बॉस ओटीटी 3 की ट्रॉफी आखिर कौन लेकर जाएगा।

विशाल पांडे के घर से बाहर होते ही सोशल मीडिया पर उन्हें घर में वापस लाने की मांग उठने लगी थी। इतना ही नहीं, शिवानी कुमारी लवकेश कटारिया और अरमान मलिक भी हाल ही में घर से बाहर हुए हैं। शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट में अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक भी शामिल हैं।

View this post on Instagram

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

कौन होगा Bigg Boss OTT 3 का विनर?

  • इस ग्रैंड फिनाले को आप जियो सिनेमा पर लाइव देख सकते हैं। पूरे सीजन को 24/7 लाइव दिखाया था। ऐसे में आज रात 9:00 से इसे आप जिओ सिनेमा पर लाइव एंजॉय कर सकते हैं।
  • इंस्टाग्राम पर बिग बॉस ओटीटी 3 के कई फैन पेज भी हैं। जहां पर कंटेस्टेंट की चॉइस के हिसाब से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि कौन शो का विनर होगा।
  • सोशल मीडिया पेज द खबरी के अनुसार, बिग बॉस ओटीटी 3 का विनर सना मकबूल बन सकती हैं।
  • वहीं, दूसरे नंबर पर नैजी और रणवीर तीसरे नंबर पर रहेंगे। इन तीनों कंटेस्टेंट को लेकर फैंस का रुझान देखने को मिल रहा है।

बिग बाॅस ओटीटी 3 की प्राइज मनी

कुछ लोगों का मानना है कि नैजी इस बार शो की विनर बन सकती हैं। बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 1 की ट्रॉफी दिव्या अग्रवाल ने अपने नाम की थी। वहीं, बिग बॉस 2 के विजेता एलविश यादव बने थे। इस बार बार बिग बॉस ओटीटी के विनर को 25 लाख रुपए की प्राइज मनी के साथ चमचमाती ट्रॉफी मिलने वाली है।