• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Animal Trailer: बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया 'एनिमल' का ट्रेलर, खुशी से झूमे रणबीर कपूर, वीडियो वायरल

फिल्म का टीजर और ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका है। अब इसी टीजर को मेकर्स ने फिल्म रिलीज होने से पहले पूरी दुनिया में दिखाया गया है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sat, 18 Nov 2023 12:53:38 PM (IST)Updated Date: Sat, 18 Nov 2023 01:04:31 PM (IST)
Animal Trailer: बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया 'एनिमल' का ट्रेलर, खुशी से झूमे रणबीर कपूर, वीडियो वायरल
animal clip on burj khalifa

HighLights

  1. रणबीर अपने ट्रेलर को बुर्ज खलीफा पर देखकर काफी खुश हो रहे हैं।
  2. फिल्म में रणबीर कपूर के लुक ने हर किसी को इंप्रेस कर दिया।
  3. वे पहली बार रश्मिका मंदाना के अपोजिट नजर आने वाले हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Animal Video on Burj Khalifa: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म एनिमल को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। यह फिल्म संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी है। फिल्म के ट्रेलर और गानों को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, जिसके कारण इस फिल्म को लेकर सभी काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म में रणबीर के कैरेक्टर के कई शेड्स देखने को मिलने वाले हैं। फिल्म रिलीज में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। 1 दिसंबर को एनिमल फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इससे पहले फिल्म की 60 सेकंड की झलक दुनिया की सबसे ऊंची इमारत दुबई के बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया है।

View this post on Instagram

A post shared by Voompla (@voompla)

बेहद खुश नजर आए रणबीर

बता दें कि इस फिल्म के साथ रणबीर कपूर पहली बार संदीप रेड्डी वांगा के साथ किसी प्रोजेक्ट में काम करते नजर आएंगे। फिल्म का टीजर और ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका है। अब इसी टीजर को मेकर्स ने फिल्म रिलीज होने से पहले पूरी दुनिया में दिखाया गया है। सोशल मीडिया पर पैपराजी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एनिमल के ट्रेलर को बुर्ज खलीफा पर दिखाया जा रहा है। इस दौरान रणबीर कपूर और बॉबी देओल, भूषण कुमार के साथ नजर आ रहे हैं। रणबीर इस मोमेंट को अपने मोबाइल कैमरे में कैप्चर करते दिख रहे हैं।


View this post on Instagram

A post shared by Voompla (@voompla)

बुर्ज खलीफा पर साथ दिखी एनिमल कास्ट

इस दौरान बॉबी ग्रे ट्राउजर और सफेद शर्ट में दिखाई दे रहे हैं। वहीं, रणबीर कपूर ब्लैक पैंट और ब्लैक स्वेटर में नजर आ रहे हैं। रणबीर अपने ट्रेलर को बुर्ज खलीफा पर देखकर काफी खुश हो रहे हैं। उन्होंने फैंस के साथ भी इंटरेक्ट किया। बता दें कि सितंबर में एनिमल फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। फिल्म में रणबीर कपूर के लुक ने हर किसी को इंप्रेस कर दिया। वे पहली बार रश्मिका मंदाना के अपोजिट नजर आने वाले हैं। फिल्म में अनिल कपूर भी लीड रोल में होंगे।