• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Salaar Part 1: ‘सालार’ बनी साल 2023 की सबसे ज्यादा लाइक की जाने वाली फिल्म, ‘पठान’ को भी छोड़ा पीछे

Salaar Part 1: बुक माय शो के पोर्टल पर इस फिल्म ने 10 लाख (1 मिलियन) लाइक्स को पार कर लिया है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sun, 17 Dec 2023 05:02:51 PM (IST)Updated Date: Thu, 21 Dec 2023 12:04:41 PM (IST)
Salaar Part 1: ‘सालार’ बनी साल 2023 की सबसे ज्यादा लाइक की जाने वाली फिल्म, ‘पठान’ को भी छोड़ा पीछे
बाहुबली स्टार प्रभास और केजीएफ डायरेक्टर प्रशांत नील के एक्सक्लूसिव कॉम्बिनेशन को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

HighLights

  1. इस फिल्म को प्रशांत नील ने डायरेक्ट किया है।
  2. फिल्म ने एक मिलियन लाइक्स को पार कर लिया है।
  3. यह इस साल की सबसे ज्यादा लाइक्ड फिल्म बन गई है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Salaar Part 1 Ceasefire: सुपरस्टार प्रभास की अगली फिल्म 'सालार पार्ट 1: सीजफायर' का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। इस एक्शन-पैक्ड इमोशनल ड्रामा को प्रशांत नील ने डायरेक्ट किया है।

सबसे ज्यादा लाइक की जाने वाली फिल्म

जब से इस फिल्म का ऐलान हुआ है, तब से ही यह टाॅक ऑफ द टाउन बन गई है। फैंस और ऑडियंस बाहुबली स्टार प्रभास और केजीएफ डायरेक्टर प्रशांत नील के एक्सक्लूसिव कॉम्बिनेशन को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। फैंस की ये एक्साइटमेंट बुक माय शो के पोर्टल पर भी झलक रही है। यहां फिल्म ने 10 लाख (1 मिलियन) लाइक्स को पार कर लिया है। इसी के साथ यह इस साल की सबसे ज्यादा लाइक्ड फिल्म बन गई है। अब तक कोई और फिल्म बुक माय शो पर एक मिलियन लाइक्स तक पहुंचने में सफल नहीं हुई है। फिल्म की एडवांस बुकिंग के लिए टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म ओपन कर दिए गए हैं। एडवांस बुकिंग भी काफी तेजी से शुरू हो गई है।

View this post on Instagram

A post shared by Hombale Films (@hombalefilms)

'सालार' ने 'पठान' को छोड़ा पीछे

उम्मीद की जा रही है कि फिल्म को रिलीज के दिन यानी 22 दिसंबर, 2023 को शानदार ओपनिंग मिल सकती है। एक्शन से भरपूर यह फिल्म 2 घंटे और 55 मिनट की है। 'सालार' को सेंसर बोर्ड ने 'ए' सर्टिफिकेट दिया है। फिल्म में कई हिंसक कॉम्बैट सीन्स और वॉर सीन्स देखने को मिलेंगे। होम्बले फिल्म्स की 'सालार' में प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू अहम रोल में दिखाई देने वाले हैं। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण विजय किरागांदुर ने किया है। यह फिल्म इसी साल 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।