• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sam Bahadur Teaser: एक बार फिर देशभक्ति का जुनून भर देंगे विक्की कौशल, रिलीज हुआ ‘सैम बहादुर’ का टीजर

हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर को देखने के बाद कहा जा सकता है कि विक्की एक बार फिर देशभक्ति का जुनून भरने के लिए तैयार हैं।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Fri, 13 Oct 2023 02:43:47 PM (IST)Updated Date: Fri, 13 Oct 2023 02:43:47 PM (IST)
Sam Bahadur Teaser: एक बार फिर देशभक्ति का जुनून भर देंगे विक्की कौशल, रिलीज हुआ ‘सैम बहादुर’ का टीजर
sam bahadur teaser

HighLights

  1. सैम मानेकशॉ के रोल में विक्की कौशल परफेक्ट लग रहे हैं।
  2. उरी के बाद एक बार फिर विक्की कौशल आर्मी लुक में नजर आए।
  3. यह फिल्म 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Sam Bahadur Teaser: इस समय बॉलीवुड में बायोपिक का दौर चल रहा है। वहीं, अब बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल भी एक शानदार बायोपिक लेकर आ रहे हैं। विक्की भारतीय सेना की फील्ड मार्शल रहे सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित फिल्म 'सैम बहादुर' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के लिए दर्शक काफी बेताब हैं। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर को देखने के बाद कहा जा सकता है कि विक्की एक बार फिर देशभक्ति का जुनून भरने के लिए तैयार हैं। इससे पहले भी विक्की कई देशभक्ति फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

परफेक्ट लुक में नजर आए विक्की कौशल

बता दें कि बीते दिन फिल्म मेकर्स ने 'सैम बहादुर' के टीजर रिलीज डेट का एलान किया था। वहीं, अब टीजर रिलीज कर दिया गया है। सामने आए टीजर में देखा जा सकता है कि इंडियन आर्मी के फील्ड मार्शल रहे सैम मानेकशॉ के रोल में विक्की कौशल परफेक्ट लग रहे हैं। उरी के बाद एक बार फिर विक्की कौशल को इस लुक में देख फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है। फिल्म में 'दंगल' फिल्म की एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा, सैम मानेकशॉ की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। वहीं, फातिमा देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में दिखाई दे रही हैं।


View this post on Instagram

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

'सैम बहादुर' फिल्म देशभक्ति से भरपूर है। इस फिल्म का एक-एक डायलॉग जोश भर देगा। इस टीजर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। अब दर्शक फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। इस फिल्म का रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल से क्लैश होने वाला है।