• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • लाइफस्टाइल

टाइप-वन डायबिटीज से बच्चे भी पीड़ित, ये हैं बीमारी के 4 सबसे बड़े कारण

type 1 diabetes: डायबिटीज का खतरा केवल वयस्कों तक सीमित नहीं है। बच्चों में भी टाइप-वन डायबिटीज के मामले सामने आ रहे हैं। डायबिटीज की दवा तभी असर करती है जब जीवनशैली में सुधार हो। मरीज को हर महीने अपना ब्लड शुगर चार्ट बनाना चाहिए और 24 घंटे के बदलावों को ट्रैक करना चाहिए।

By Anoop BhargavEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 02:02:35 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 02:15:49 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
टाइप-वन डायबिटीज से बच्चे भी पीड़ित, ये हैं बीमारी के 4 सबसे बड़े कारण
बच्‍चों में भी बढ़ रहा है शुगर का खतरा।

HighLights

  1. - जिले में 42,793 लोग मिले डायबिटीज से पीड़ित।
  2. शहर में 1.10 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की गई।
  3. हर तीसरे जांच कराने वाले में बीमारी की पुष्टि।

विश्व मधुमेह दिवस विशेष। नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। डायबिटीज का खतरा केवल वयस्कों तक सीमित नहीं है। बच्चों में भी टाइप-वन डायबिटीज के मामले सामने आ रहे हैं। जिला अस्पताल मुरार में हर शुक्रवार को संचालित होने वाली मधुहारी क्लीनिक में अब तक टाइप-वन डायबिटीज के 12 लोग पंजीकृत हो चुके हैं। इनमें 10 से 15 वर्ष की उम्र के सात बच्चे शामिल हैं।

ये हैं बीमारी के 4 सबसे बड़े कारण

डायबिटीज विशेषज्ञ कहते हैं कि तनाव, नींद की कमी, भावनात्मक खानपान और शारीरिक निष्क्रियता... ये चार कारण हैं जो हर उम्र के लोगों को डायबिटीज की ओर धकेल रहे हैं। वे कहते हैं डायबिटीज कोई सजा नहीं है, बल्कि यह शरीर का संकेत है कि अब अपने जीवन को फिर से व्यवस्थित करने का समय आ गया है। डायबिटीज की दवा तभी असर करती है जब जीवनशैली में सुधार हो। मरीज को हर महीने अपना ब्लड शुगर चार्ट बनाना चाहिए और 24 घंटे के बदलावों को ट्रैक करना चाहिए।


क्या खाना चाहिए और क्या नहीं

इनसे बचेंः चीनी, शहद, गुड़, जूस, कोल्ड ड्रिंक और अल्कोहल से।

इन्हें अपनाएंः नमकीन नींबू पानी, जलजीरा और नारियल पानी।

अनाज मेंः गेहूं-चने की रोटी, ज्वार या बाजरा को शामिल करें।

दाल मेंः साबुत दालें जैसे मूंग, लोबिया, उड़द और राजमा।

हर भोजन मेंः सलाद और दही को जरूर शामिल करें।

नाश्ते मेंः प्रोटीन युक्त दूध, दही, अंकुरित अनाज और अंडा।

सबसे जरूरी... खाने के बाद 20 मिनट टहलना न भूलें।

खाने के बाद 15 मिनट हाथ घुमाकर टहलें, डायबिटीज में मिलेगा फायदा, 40 प्‍लस वालों को विशेष रूप से

कुछ काम की बात

मिथक 1: चीनी खाने से डायबिटीज होती है।

सच्चाईः सिर्फ चीनी नहीं, हर कार्बोहाइड्रेट शरीर में ग्लूकोज बनता है। डायबिटीज तब होती है जब इंसुलिन की कार्यक्षमता बिगड़ जाती है यानी शरीर ग्लूकोज को कोशिकाओं तक नहीं पहुंचा पाता।

मिथक 2: दालचीनी, करेला या हल्दी से ठीक होती है।

सच्चाईः डायबिटीज ऐसी बीमारी है जिसका अभी तक कोई इलाज नहीं है। हां, शुरुआती अवस्था में संतुलित आहार, व्यायाम और डाॅक्टर की निगरानी में इसे नियंत्रण में लाया जा सकता है, लेकिन इसे पूरी तरह खत्म नहीं किया जा सकता।

मिथक 3: टाइप वन डायबिटीज ज्यादा गंभीर होती है।

सच्चाईः दोनों ही टाइप गंभीर हैं। टाइप वन में इंसुलिन की कमी होती है, जबकि टाइप दो में शरीर इंसुलिन का उपयोग नहीं कर पाता। दोनों ही समय पर नियंत्रित न हो तो जानलेवा हो सकती हैं।

मिथक 4: टाइप वन बच्चों में व टाइप दो बुजुर्गों में होती है।

सच्चाईः किसी भी उम्र में किसी भी प्रकार की डायबिटीज हो सकती है। आज बच्चों और युवाओं में भी टाइप दो तेजी से बढ़ रही है खासकर मोटापे और निष्क्रिय जीवनशैली के कारण।

मिथक 5: डायबिटीज कोई बड़ी बीमारी नहीं है।

सच्चाईः यह बीमारी दिल, किडनी, आंखों और नसों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। इसे हल्के में लेना बहुत खतरनाक है।

गांवों के मुकाबले शहर कहीं आगे

डायबिटीज के मामले में गांवों के मुकाबले ग्वालियर शहर कहीं आगे है। जिले में सामने आए कुल मरीजों में 82.5 प्रतिशत से अधिक शहरी क्षेत्र के हैं। स्वास्थ्य विभाग की स्क्रीनिंग में यह अंतर साफ नजर आया है। एक अप्रैल 2026 से 13 नवंबर तक जिले में 3.11 लाख लोगों की जांच की गई, जिनमें 42,793 लोग डायबिटीज से पीड़ित मिले।

इनमें अकेले शहरी क्षेत्र के 35,330 मरीज हैं। शहर में जांच कराने वाले करीब हर तीसरे व्यक्ति में डायबिटीज की पुष्टि हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों की संख्या और जांच के अनुपात में यह आंकड़ा काफी कम है।

ग्रामीण क्षेत्रों की बात करें तो भितरवार में 49 हजार 209 लोगों की जांच में 2,004, डबरा में 71 हजार 350 की स्क्रीनिंग में 2,798, घाटीगांव में 40 हजार 77 लोगों की जांच में 1,013 और मुरार (हस्तिनापुर) में 39 हजार 684 लोगों की स्क्रीनिंग में 1,648 मरीज सामने आए।

World Diabetes Day 2026: डायबिटीज मरीजों को देर से जागना, भारी भोजन तुरंत बंद करना ही बेहतर

फैक्ट फाइल

विवरण आंकड़े

कुल स्क्रीनिंग (एक अप्रैल 2026 से 13 नवंबर) 3,11,075

डायबिटीज के मरीज 42,793

उपचार के दायरे में दर्ज मरीज 42,793

कुल जांच में मरीज मिलने का अनुपात 13.75%

शहरी क्षेत्र में कुल जांच 1,10,755

शहरी क्षेत्र में मरीज 35,330

शहरी क्षेत्र में मरीज मिलने का अनुपात 31.9%

कुल मरीजों में शहरी क्षेत्र की हिस्सेदारी 82.5% से अधिक

पिछले साल के मुकाबले हर 100 जांच में तीन मरीज ज्यादा

  • डायबिटीज की स्क्रीनिंग में मरीज मिलने की दर पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले बढ़ी है।
  • वर्ष 2025-26 में जिले में पांच लाख 33 हजार 568 लोगों की स्क्रीनिंग की गई थी।
  • इनमें 60 हजार 191 लोग डायबिटीज से पीड़ित मिले थे।
  • उस दौरान हर 100 जांच में करीब 11 मरीज मिल रहे थे, जबकि एक अप्रैल 2026 से 13 नवंबर तक यह अनुपात बढ़कर करीब 14 हो गया है।
  • हालांकि वर्ष 2026 के आंकड़े अभी साढ़े सात महीने के ही हैं।
  • स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, स्क्रीनिंग में चिह्नित सभी मरीजों को उपचार के दायरे में दर्ज किया गया है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।