• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • लाइफस्टाइल

दीपावली की मिठाई कहीं न पड़ जाए भारी, दांतों में मौजूद शक्‍कर को एसिड में बदल देते हैं बैक्‍टीरिया

मिठाइयों में मौजूद शक्कर मुंह में रहने वाले बैक्टीरिया के लिए भोजन का काम करती है। ये बैक्टीरिया शक्कर को एसिड में बदल देते हैं, जिससे दांतों की बाहरी परत यानी इनेमल धीरे-धीरे कमजोर होने लगती है। लंबे समय तक ऐसा होने पर दांतों में कैविटी बनने का खतरा बढ़ जाता है।

By Pooja GiteEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Thu, 05 Nov 2026 06:07:04 PM (IST)Updated Date: Thu, 05 Nov 2026 06:12:42 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
दीपावली की मिठाई कहीं न पड़ जाए भारी, दांतों में मौजूद शक्‍कर को एसिड में बदल देते हैं बैक्‍टीरिया
ज्‍यादा मीठा दांतों के लिए है नुकसान दायक।

HighLights

  1. गजक, जलेबी और चाकलेट दांतों में चिपक सकती हैं।
  2. इनके अवशेष दांतों के बीच और दरारों में फंसे रह जाते हैं।
  3. इससे बैक्टीरिया को लंबे समय तक शक्कर मिलती रहती है।

नईदुनिया प्रतिनिधि इंदौर। दीपावली का त्योहार हो और घर में मिठाइयों की खुशबू न हो, ऐसा संभव नहीं है। बाजारों में सजी काजू कतली, गुलाब जामुन, रसगुल्ले, लड्डू और चाकलेट की मिठास त्योहार का आनंद बढ़ा देती है। मेहमानों का स्वागत हो या रिश्तेदारों के घर जाना, मिठाई खिलाने और खाने का सिलसिला कई दिनों तक चलता है। हालांकि, त्योहार की इस मिठास का असर दांतों की सेहत पर पड़ सकता है। जरूरत से ज्यादा मिठाई खाने और उसके बाद मुंह की सफाई पर ध्यान नहीं देने से दांतों में सड़न, कैविटी और मसूड़ों से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

विशेषज्ञ के अनुसार, मिठाइयों में मौजूद शक्कर मुंह में रहने वाले बैक्टीरिया के लिए भोजन का काम करती है। ये बैक्टीरिया शक्कर को एसिड में बदल देते हैं, जिससे दांतों की बाहरी परत यानी इनेमल धीरे-धीरे कमजोर होने लगती है। लंबे समय तक ऐसा होने पर दांतों में कैविटी बनने का खतरा बढ़ जाता है।


खासतौर पर चिपचिपी मिठाइयां जैसे गुड़ की चिक्की, गजक, जलेबी और चाकलेट दांतों में चिपक सकती हैं। इनके अवशेष दांतों के बीच और दरारों में फंसे रह जाते हैं, जिससे बैक्टीरिया को लंबे समय तक शक्कर मिलती रहती है।

naidunia_image

दांतों में सड़न या संक्रमण अचानक नहीं होता, यह एक धीमी प्रक्रिया है, देखभाल करना बहुत जरूरी

दंत विशेषज्ञ, डाॅ. लक्ष्मी सोनी का कहना है कि त्योहार के दौरान बार-बार थोड़ी-थोड़ी मिठाई खाना भी दांतों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। हर बार मीठा खाने के बाद मुंह में एसिड बनने की प्रक्रिया शुरू होती है।

इससे दांतों को सामान्य स्थिति में लौटने का पर्याप्त समय नहीं मिल पाता। वहीं, मिठाई खाने के बाद पानी नहीं पीना और रात में बिना ब्रश किए सो जाना समस्या को और बढ़ा सकता है। इससे दांतों पर प्लाक जमा होने लगता है, जो आगे चलकर मसूड़ों में सूजन, खून आने और मुंह से दुर्गंध आने का कारण बन सकता है।

विशेषज्ञ का कहना है कि बच्चों में मिठाई खाने की आदत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। अधिक मीठा खाने से कम उम्र में ही दांतों में कैविटी की समस्या हो सकती है। कई बार शुरुआत में दांतों में हल्का दर्द या ठंडा-गर्म लगने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं, जिन्हें लोग नजरअंदाज कर देते हैं। समय पर जांच नहीं कराने से समस्या बढ़ सकती है।

naidunia_image

दीपावली पर मिठाइयों का आनंद लेने के साथ दांतों की देखभाल भी जरूरी है। मीठा खाने के बाद अच्छी तरह पानी से कुल्ला करें। दिन में दो बार फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट से ब्रश करें और रात को सोने से पहले ब्रश करना न भूलें। दांतों के बीच फंसे खाद्य पदार्थों को निकालने के लिए फ्लास का इस्तेमाल करें।

मिठाई खाने की मात्रा सीमित रखें और बार-बार मीठा खाने से बचें। यदि दांतों में दर्द, संवेदनशीलता या मसूड़ों से खून आने की समस्या हो तो डेंटिस्ट से जांच कराएं। त्योहार की खुशियां तभी पूरी हैं, जब मिठास के साथ मुस्कान भी बरकरार रहे।

ज्यादा मीठा खाना दांतों की सड़न की सबसे बड़ी वजह, बार-बार घिसने से भी होते हैं कमजोर, एक्सपर्ट्स से जानें कैविटी से बचाव

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।