इंदौर की लड़कियां जींस पर पेटिंग का फैशन कर रही फॉलो, पसंद के कार्टून कैरेक्टर से लेकर फूल-पत्तियां चलन में
जींस पर पेंटिंग का यह तरीका फैशन का अपनी पसंद के मुताबिक ढालने का अवसर दे रहा है। शहर में इस कला का सीखने के लिए वर्कशाॅप भी आयोजित की जा रही हैं, जहा...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 21 Oct 2026 05:42:58 PM (IST)Updated Date: Wed, 21 Oct 2026 06:12:33 PM (IST)
इंदौर में जींस पेंटिंग का बढ़ रहा क्रेज, अपनी पसंद के चित्र बनाकर कपड़ों का दे रही हैं नया लुकHighLights
- पुरानी जींस पर रंगों से उकेर रहीं हैं अपनी पसंद।
- स्नूपी से लेकर फूल-पत्तियों तक बना रहीं डिजाइन।
- रंगों के जरिए कल्पना को कपड़ों पर उतार रही है।
नईदुनिया प्रतिनिधि इंदौर। फैशन के साथ प्रयोग करने का शौक हो तो साधारण कपड़े भी अपनी कला दिखाने का जरिया बन सकते हैं। शहर में अब युवतियां और कामकाजी महिलाएं अपनी पुरानी जींस का रंगों से सजाकर उसे नया और अनोखा रूप दे रही हैं।
किसी का अपनी पसंद के कार्टून कैरेक्टर जींस पर बनाना पसंद है, तो कोई फूल-पत्तियों और रंगों के जरिए अपनी कल्पना को कपड़ों पर उतार रही है।
जींस पर पेंटिंग का यह तरीका फैशन का अपनी पसंद के मुताबिक ढालने का अवसर दे रहा है। शहर में इस कला का सीखने के लिए वर्कशाॅप भी आयोजित की जा रही हैं, जहां महिलाएं पहली बार ब्रश उठाकर अपनी पसंद के डिजाइन बना रही हैं।
![naidunia_image]()
पसंदीदा कार्टून कैरेक्टर से लेकर रंगीन डिजाइन तक
कार्पोरेट आफिस में काम करने वाली केनिशा भाटिया का फैशन के साथ प्रयोग करना पसंद है। वह अपनी पुरानी जींस पर पेंटिंग करके उसे नया और यूनिक लुक देती हैं। उनके लिए फैशन केवल नए कपड़े पहनने तक सीमित नहीं है, बल्कि अपनी रचनात्मकता से कुछ अलग तैयार करना भी है। अपनी पसंद के रंगों और डिजाइन के जरिए वह जींस का ऐसा रूप देती हैं, जो उनकी व्यक्तिगत पसंद का दर्शाता है। जब वह अपनी पेंटिंग की हुई जींस पहनकर जाती हैं, तो उन्हें लोगों से तारीफ भी मिलती है।
![naidunia_image]()
दो घंटे में तैयार की पसंदीदा कैरेक्टर वाली जींस
- कार्पोरेट बैंक में काम करने वाली सुरभि सप्रे ने अपनी भांजी के लिए खास जींस तैयार की। उन्होंने अपनी भांजी के पसंदीदा कार्टून कैरेक्टर स्नूपी का जींस पर पेंट किया।
- इस काम में उन्हें करीब दो घंटे लगे। खास बात यह रही कि उन्होंने पहली बार सभी रंगों का इस्तेमाल करते हुए यह डिजाइन बनाया।
- उनके लिए यह एक नया अनुभव था, जिसमें उन्होंने अपनी कल्पना का कपड़ों पर उतारा। जब उनकी भांजी ने यह जींस देखी, तो वह सरप्राइज हो गई।
- इस तरह अपनी पसंद के चित्रों का कपड़ों पर उतारकर उन्हें व्यक्तिगत और यादगार उपहार भी बनाया जा सकता है।
![naidunia_image]()
रसोई से बेडरूम तक बदला इंटीरियर का ट्रेंड, अब खूबसूरती के साथ सुविधा पर जोर
पहली बार ब्रश थामा, तो रंगों के साथ मिला नया अनुभव
- मीनल सतपुते के लिए जींस पर पेंटिंग के साथ रचनात्मकता का फ्यूजन करना अपने शौक का नई दिशा देने जैसा है।
- मीनल शहर में आयोजित होने वाली कई कार्यशाला में हिस्सा लेती हैं जिससे कि उनकी कला और निखर जाए।
![naidunia_image]()
- रोजमर्रा की व्यस्त दिनचर्या के बीच उन्होंने जब पहली बार जींस पर पेंटिंग की तो रंग भी उनके जीवन का हिस्सा बन गए।
- रंगों के माध्यम से अपनी कल्पना का आकार देना उनके लिए एक अलग अनुभव रहा। अपनी बनाई कलाकृति का देखकर उन्हें खुशी और आत्मसंतुष्टि महसूस होती है।
- उनके लिए यह गतिविधि रोजमर्रा की व्यस्तता से अलग हटकर कुछ नया करने और अपनी रचनात्मकता का पहचानने का माध्यम बन गई है।
![naidunia_image]()
सर्दियों में रूखी त्वचा बिगाड़ सकती है मेकअप का लुक, विशेषज्ञों ने कहा कि बदलें ब्यूटी रूटीन
![naidunia_image]()
वर्कशाॅप में सीख रही हैं फैब्रिक पेंटिंग
- आर्ट इंस्ट्रक्टर चित्रा भाटिया थिरवानी फैब्रिक पेंटिंग करती हैं और कई बुटीक के लिए भी काम करती हैं। वह हर रविवार जींस पेंटिंग की वर्कशाप आयोजित करती हैं।
- इसमें वाशेबल एक्रिलिक रंगों का इस्तेमाल करके जींस पर अलग-अलग डिजाइन बनाए जाते हैं।
- जींस पर पेंटिंग के जरिए साधारण कपड़े का अपनी पसंद के अनुसार बदला जा सकता है।
![naidunia_image]()
- इसमें फूल-पत्तियों, कार्टून कैरेक्टर और दूसरे चित्रों के साथ रंगों के अलग-अलग संयोजन आजमाए जा सकते हैं।
- नवरात्रि के दौरान भी ट्रेडिशनल टच और फ्यूजन स्टाइल के डिजाइन पसंद किए गए।
- इस तरह जींस केवल पहनावे का हिस्सा नहीं, बल्कि अपनी कला और पसंद का सामने लाने का माध्यम बन रही है।
![naidunia_image]()
![naidunia_image]()