
लाइफस्टाइल डेस्क। मानसून की विदाई के साथ ही आसमान साफ हो गया है और सितंबर की तेज धूप लोगों को परेशान करने लगी है। यूवी किरणें त्वचा के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। इसलिए जरूरी है बचाव। बारिश के बाद हवा में नमी कम हो जाती है और सीधी धूप त्वचा पर पड़ती है। इससे टैनिंग, सनबर्न, झुर्रियां, एलर्जी और पिगमेंटेशन की समस्या बढ़ती है। लंबे समय तक धूप में रहने से स्किन को नुकसान पहुंचता है।
सनस्क्रीन जरूर लगाएं। कपड़ों का ध्यान रखें और पूरी बाजू के हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें। टोपी, चश्मा और छाता जरूर रखें। दिन में पर्याप्त पानी पिएं ताकि त्वचा हाइड्रेट रहे।
नारियल पानी और मौसमी फल भी हितकर होते हैं। दोपहर के समय सीधी धूप में निकलने से बचें। छोटे बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। यदि धूप में निकलने के बाद जलन, लाल चकत्ते या फफोले पड़ें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें, घरेलू नुस्खे न अपनाएं।
Multani Mitti: डेड स्किन सेल्स, सन बर्न, टैन हटाने में मददगार है मुल्तानी मिट्टी, जानिए इसके फायदे

गर्मियों में Sunburn से बचने के लिए करें ये 3 उपाय
त्वचा रोग विशेषज्ञ, Dr. सृष्टि त्रिपाठी का कहना है कि चेहरे की देखभाल करते समय उन चीजों पर भी ध्यान दें जो रोजाना चेहरे के संपर्क में आती हैं।
तकिये का गिलाफ लंबे समय तक इस्तेमाल करने से उस पर तेल, पसीना और गंदगी जमा हो सकती है। इसलिए इसे समय-समय पर बदलकर साफ रखना भी त्वचा की देखभाल का एक आसान तरीका है।
