
लाइफस्टाइल डेस्क। क्या आपने कभी किसी रिश्ते की शुरुआत में ही जरूरत से ज्यादा तारीफ, महंगे तोहफे और लगातार ध्यान पाया है? अगर हां, तो सावधान! यह प्यार कम और 'लव बॉम्बिंग' (Love Bombing) नामक भावनात्मक जाल ज्यादा हो सकता है। यह एक ऐसा ट्रेंड है जिसमें पार्टनर शुरुआत में अत्यधिक स्नेह और केयर दिखाता है, लेकिन इसका असल मकसद आपको नियंत्रित (Control) करना या अपने हिसाब से बदलना होता है।
शुरुआत में लव बॉम्बिंग रोमांटिक लगती है, लेकिन धीरे-धीरे यह रिश्ते में दबाव पैदा करती है। इसे पहचानने के लिए इन संकेतों पर ध्यान दें...
असली प्यार (Real Love)
भरोसे और समझ के साथ धीरे-धीरे विकसित होता है।
आपकी निजी सीमाओं (Limits) का सम्मान करता है।
रिश्ते में आजादी और सुरक्षा महसूस होती है।
लव बॉम्बिंग (Love Bombing)
अचानक और दिखावटी होता है।
कंट्रोल करने या बदलने की कोशिश करता है।
इमोशनल प्रेशर और घुटन महसूस हो सकती है।
1. धीरे चलें : किसी भी नए रिश्ते में जल्दी विश्वास न करें।
2. रिश्तों पर ध्यान दें : यह देखें कि क्या पार्टनर आपको दोस्तों या परिवार से दूर कर रहा है।
3. सीमाएं साफ रखें : अपनी भावनाओं और सीमाओं को समझें और उन्हें पार्टनर के सामने स्पष्ट रूप से रखें।
4. मदद लें : यदि रिश्ता टॉक्सिक महसूस हो, तो भरोसेमंद दोस्त या मेंटर हेल्थ प्रोफेशनल से सलाह लेने में संकोच न करें।
इसे भी पढ़ें... पिंपल्स, ड्राइनेस और डलनेस का आसान हल... गुलाब जल टोनर से पाएं बेदाग और हेल्दी स्किन, पढ़ें इस्तेमाल का सही तरीका