• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • लाइफस्टाइल

पेनकिलर्स से किडनी फेलियर का खतरा बढ़ा, सुधार के लिए लो-प्रोटीन डाइट अपनाना चाहिए

बिना डॉक्टर की सलाह के लंबे समय तक पेनकिलर्स खाना किडनी फेलियर का एक प्रमुख कारण बन रहा है। इसके अलावा, बिना विशेषज्ञ की देखरेख के लंबे समय तक जरूरत स...और पढ़ें

By Rajneesh soniEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Fri, 25 Sep 2026 03:12:39 PM (IST)Updated Date: Fri, 25 Sep 2026 03:28:34 PM (IST)
पेनकिलर्स से किडनी फेलियर का खतरा बढ़ा, सुधार के लिए लो-प्रोटीन डाइट अपनाना चाहिए
किडनी फेलियर से कैसे बचें।

HighLights

  1. किडनी रोग का इतिहास रहा हो या जो लंबे समय से डायबिटीज से पीड़ित हैं।
  2. अनियंत्रित डायबिटीज सीधे किडनी फिल्टरिंग क्षमता को नुकसान पहुंचाती है।
  3. ऐसे मरीजों को समय-समय पर क्रिएटिनिन और यूरिन टेस्ट कराते रहना चाहिए।

लाइफस्‍टाइल डेस्‍क। बदलती जीवनशैली, अनियंत्रित खान-पान और दवाओं के अंधाधुंध इस्तेमाल से किडनी से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। चिंता की बात यह है कि युवाओं में भी किडनी डैमेज के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अधिकांश मामलों में किडनी की खराबी के शुरुआती लक्षण नजर नहीं आते। जब बीमारी गंभीर स्तर पर पहुंच जाती है, तब पैरों में सूजन, पेशाब में झाग आना, चलने पर सांस फूलना और शरीर में हीमोग्लोबिन की लगातार कमी जैसे लक्षण उभरते हैं।

जिन लोगों के परिवार में किडनी रोग का इतिहास रहा हो या जो लंबे समय से डायबिटीज से पीड़ित हैं, वे हाई-रिस्क श्रेणी में आते हैं। अनियंत्रित डायबिटीज सीधे तौर पर किडनी की फिल्टरिंग क्षमता को नुकसान पहुंचाती है। ऐसे मरीजों को समय-समय पर क्रिएटिनिन और यूरिन टेस्ट कराते रहना चाहिए, ताकि बीमारी को शुरुआती दौर में ही पकड़ा जा सके और स्थिति बिगड़ने से रोकी जा सके।


बिना डॉक्टर की सलाह के लंबे समय तक पेनकिलर्स खाना किडनी फेलियर का एक प्रमुख कारण बन रहा है। इसके अलावा, बिना विशेषज्ञ की देखरेख के लंबे समय तक जरूरत से ज्यादा प्रोटीन डाइट या सप्लीमेंट्स लेने से भी किडनी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे इसके खराब होने का जोखिम रहता है।

गर्मी का शरीर पर डबल अटैक: वायरल बुखार में घट रहीं प्लेटलेट्स, डिहाइड्रेशन से किडनी पर खतरा

भोजन में अत्यधिक नमक, जंक फूड का अधिक सेवन और कीटनाशकों (पेस्टिसाइड्स) से दूषित खाद्यान्न भी किडनी को भारी नुकसान पहुंचाती हैं। साथ ही, कई क्षेत्रों के पानी में घुले अत्यधिक खनिज हेवी मिनरल्स भी किडनी स्टोन और क्रॉनिक किडनी डिजीज का कारण बनते हैं। इसलिए किडनी को सुरक्षित रखने के लिए बिना डॉक्टरी सलाह के पेनकिलर लेने से बचें और जंक फूड से दूरी बनाएं।

Hello Doctor : साइलेंट किलर है किडनी की बीमारी, बीपी-शुगर है तो सावधान हो जाएं

डाॅ. रितेश बनोदे, नेफ्रोलॉजिस्ट के अनुसार यदि किसी को किडनी से जुड़ी कोई समस्या डिटेक्ट हो चुकी है, तो उसे तुरंत हाई-प्रोटीन डाइट बंद कर देनी चाहिए। ऐसे मरीजों को विशेषज्ञ की सलाह से ''''लो-प्रोटीन डाइट'''' अपनानी चाहिए। इसमें भी मांसाहारी या एनिमल प्रोटीन पूरी तरह छोड़कर केवल दालों एवं प्लांट-बेस्ड आधारित प्रोटीन का ही सीमित मात्रा में इस्तेमाल करना चाहिए, जिससे किडनी पर अतिरिक्त लोड न पड़े।