
दीप्ति मुले, जबलपुर। सर्दियों का मौसम शुरू होते ही शहर में गर्म कपड़ों की खरीदारी ने रफ्तार पकड़ ली है। इस बार विंटर फैशन में लान्ग कोट खास आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। बाजारों से लेकर शापिंग माल तक विभिन्न डिजाइन, रंग और स्टाइल के लांग कोट लोगों को लुभा रहे हैं।
खास बात यह है कि अब लांग कोट केवल ठंड से बचने का जरिया नहीं, बल्कि स्टाइल और व्यक्तित्व को आकर्षक बनाने वाला फैशन स्टेटमेंट बन चुका है। काॅलेज जाने वाले युवाओं से लेकर नौकरीपेशा लोगों और महिलाओं तक में इसका खास क्रेज देखने को मिल रहा है।
इस सीजन में ब्लैक, ब्राउन, बेज, ग्रे, नेवी ब्लू और क्रीम कलर के लॉन्ग कोट की मांग अधिक है। वहीं, चेक प्रिंट, प्लेन डिजाइन, बेल्ट स्टाइल, ओवरसाइज और वूलन लांग कोट भी पसंद किए जा रहे हैं।
महिलाएं जहां लांग कोट को जींस, ट्राउजर और बूट्स के साथ पहनना पसंद कर रही हैं, वहीं युवा इसे कैजुअल और फार्मल दोनों लुक में अपना रहे हैं। बाजार में अलग-अलग बजट के अनुसार विकल्प उपलब्ध होने से हर वर्ग के लोग अपनी पसंद का कोट खरीद रहे हैं।
फैशन एक्सपर्ट पूनम के अनुसार लांग कोट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे अलग-अलग तरह के परिधानों के साथ आसानी से पहना जा सकता है। यह न केवल शरीर को गर्म रखता है, बल्कि सामान्य पहनावे को भी स्टाइलिश लुक देता है। खासकर सुबह और शाम की ठंड में इसकी उपयोगिता और बढ़ जाती है।
.jpg)
यह भी पढ़ें- देशी शादियों में विदेशों जायके की इंट्री, जापानी सुशी, कोरियन फूड मेहमानों को भा रहा
इस बार लोग कोट खरीदते समय केवल डिजाइन ही नहीं, बल्कि उसकी क्वालिटी, कपड़े और आराम का भी ध्यान रख रहे हैं। वूलन, ब्लेंडेड फैब्रिक और सॉफ्ट टेक्सचर वाले कोट अधिक पसंद किए जा रहे हैं। युवतियों में बेल्ट वाले लॉन्ग कोट का आकर्षण है, जबकि युवाओं के बीच ओवरकोट और क्लासिक डिजाइन का चलन बढ़ रहा है।
कॉलेज गोइंग प्रिया शर्मा ने कहा कि "मुझे लॉन्ग कोट पहनना काफी पसंद है। यह सर्दियों में गर्म रखने के साथ-साथ एक अलग और आकर्षक लुक देता है। खास बात यह है कि इसे जींस, टाप और बूट्स के साथ आसानी से कैरी किया जा सकता है। इस बार बेज और ब्लैक कलर के कोट युवतियों की पहली पसंद बने हुए हैं।
नौकरीपेशा अदिति जैन के अनुसार आफिस और सामान्य आउटिंग दोनों के लिए लांग कोट एक अच्छा विकल्प है। इसे पहनने से फार्मल लुक भी बना रहता है और ठंड से भी बचाव होता है। मुझे लगता है कि सर्दियों में ऐसा पहनावा बेहतर है, जो आरामदायक होने के साथ स्टाइलिश भी हो।
यह भी पढ़ें- Newspaper Photo Booth: शादी, सगाई, बर्थडे में नया ट्रेंड,जिसमें अखबार की तरह दिखती है मेहमानों की तस्वीर