• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छतरपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

G20 meeting in Khajuraho: वैश्विक चुनौती एवं समस्याओं से निपटने साझा रणनीति पर हुई चर्चा, पश्चिम मंदिर समूह का दर्शन करेंगे डेलीगेट्स

खजुराहो में जी 20 की बैठक में वैश्विक चुनौती एवं समस्याओं से निपटने साझा रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में सांची के बाद खजुराहो को सोलर सिटी बनाने के प्रय...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Thu, 21 Sep 2023 08:44:10 PM (IST)Updated Date: Thu, 21 Sep 2023 08:44:10 PM (IST)
G20 meeting in Khajuraho: वैश्विक चुनौती एवं समस्याओं से निपटने साझा रणनीति पर हुई चर्चा, पश्चिम मंदिर समूह का दर्शन करेंगे डेलीगेट्स
जी 20 समूह देश के प्रतिनिधिमंडल की बैठक खजुराहो के महाराजा छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर में गुरुवार से शुरू हुई।

HighLights

  1. खजुराहो में जी 20 समूह देश के प्रतिनिधिमंडल की बैठक
  2. शुक्रवार को पश्चिम मंदिर समूह का दर्शन करेगा प्रतिनिधिमंडल
  3. बैठक में कुछ देशों के प्रतिनिधि वर्चुअल भी जुड़े

छतरपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। जी 20 समूह देश के प्रतिनिधिमंडल की बैठक खजुराहो के महाराजा छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर में गुरुवार से शुरू हुई। देश में इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप की चौथी बैठक के पहले दिन कई बहुआयामी मुद्दों पर चर्चा कर इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की चुनौतियों और समस्याओं से निपटने के उपाय सुझाए गए। साझा रणनीति के जरिए चुनौतियों के निराकरण के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में कुछ देशों के प्रतिनिधि वर्चुअल भी जुड़े और अपने अनुभव साझा किए।

फरवरी में जी 20 के संस्कृति कार्य समूह की बैठक के बाद खजुराहो में आयोजित यह दूसरी बैठक है। खजुराहो में हो रहे इस बड़े आयोजन में मंत्री, सांसद, विधायकों की गैरमौजूदगी भी चर्चा का विषय रही।

खजुराहो में लोगों की आय का जरिया पर्यटन

कलेक्टर छतरपुर संदीप जीआर ने डेलीगेट्स को संबोधित करते हुए छतरपुर और खजुराहो के विकास संबंधी कार्ययोजना से अवगत कराया। उन्होंने बढ़ती जनसंख्या के साथ शहरीकरण की चुनौतियों का उल्लेख किया व बताया कि खजुराहो में लोगों की आय और आजीविका का मुख्य जरिया पर्यटन है। उन्होंने पुरातत्व विभाग द्वारा प्राचीन धरोहर के संरक्षण और संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में अवगत कराया।


naidunia_image

पश्चिम मंदिर समूह का दर्शन करेगा प्रतिनिधिमंडल

सांची के बाद खजुराहो को सोलर सिटी बनाने तथा युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी। फ्रूट फारेस्ट के विकास, शहरी अधोसंरचना विकास माडल की स्थापना, निकाय बांड जारी करने की प्रक्रिया, शहरी क्षेत्र में ई-रिक्शा को बढ़ावा देने के प्रयास, स्वास्थ्य सुविधाओं, विकास के विभिन्न आयाम, जिले में निजी निवेश की संभावनाओं का जिक्र भी किया। शुक्रवार को प्रतिनिधिमंडल को खजुराहो के पश्चिम मंदिर समूह और रनेह फाल का भ्रमण भी कराया जाएगा।