• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • अनूपपुर

अनूपपुर में पिता ने तीन वर्षीय बेटी को खिलाया जहर, इलाज के दौरान मौत; बाद में खुद भी खाया

बेटी की मौत की सूचना मिलने के बाद पिता ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

By Ganesh RajakEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 04:48:43 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 04:49:08 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
अनूपपुर में पिता ने तीन वर्षीय बेटी को खिलाया जहर, इलाज के दौरान मौत; बाद में खुद भी खाया
अनूपपुर में दिल दहला देने वाली घटना

HighLights

  1. जिले में दिल दहला देने वाली घटना
  2. पिता ने मासूम बेटी को खिलाया जहर
  3. मौत की खबर के बाद खुद भी खाया

नईदुनिया प्रतिनिधि,अनूपपुर। जैतहरी थाना क्षेत्र के ग्राम गौरेला के वरटोला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने कथित तौर पर अपनी तीन वर्षीय मासूम बेटी को जहरीला पदार्थ खिला दिया। गंभीर हालत में बच्ची को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार की रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

बेटी की मौत की सूचना मिलने के बाद पिता ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

मायके में रह रही थी पत्नी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जैतहरी थाना अंतर्गत ग्राम गौरेला के वरटोला निवासी रमेश सिंह की पुत्री सुशीला सिंह का विवाह कुछ वर्ष पूर्व ग्राम पंचायत दुधमनिया के केकरपानी गांव निवासी मोहित पिता फूल सिंह के साथ हुआ था। पिछले कुछ समय से सुशीला अपनी तीन वर्षीय पुत्री रुचिका और एक वर्षीय पुत्र शिवम के साथ मायके ग्राम गौरेला में रह रही है।


यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए खुशखबरी, बिना डिजिटल क्रॉप सर्वे के मिलेगी आदान राशि, सरकार का एलान

बताया जाता है कि, गुरुवार दोपहर सुशीला का पति मोहित सिंह अपने ससुराल गौरेला पहुंचा। इस दौरान सुशीला अपने स्वजनों और रिश्तेदारों के साथ खेत में धान की फसल काटने गई हुई थी। आरोप है कि इसी बीच मोहित ने अपनी तीन वर्षीय बेटी रुचिका को जहरीला पदार्थ खिला दिया और वहां से चला गया।

उपचार के दौरान बेटी की मौत

कुछ देर बाद बच्ची की हालत बिगड़ने पर स्वजन उसे मोटरसाइकिल से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय अनूपपुर रेफर किया गया, जहां शुक्रवार की रात उसने दम तोड़ दिया।

बेटी की मौत की खबर मिलने के बाद पिता मोहित सिंह ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर स्वजनों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने पर जैतहरी थाना पुलिस एवं जिला चिकित्सालय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पिता ने किन परिस्थितियों और किन कारणों से इस घटना को अंजाम दिया, इसका पता लगाने के लिए पुलिस स्वजनों से पूछताछ कर रही है। मृत बालिका का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है।

यह भी पढ़ें- रायपुर में स्पोर्ट्स टीचर ने की खुदकुशी, प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय हुई तो लगाई फांसी

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।