एमपी के लाल ने किया कमाल, ओमकार सिंह ने विश्व सैन्य निशानेबाजी चैंपियनशिप में हासिल किया पहला स्थान, सर्वश्रेष्ठ पिस्टल शूटर का जीता पुरस्कार
भारतीय नौसेना अधिकारी ओमकार सिंह, एमसीपीओ I ने नॉर्वे में सीआईएसएम वर्ल्ड मिलिट्री शूटिंग चैंपियनशिप में पुरुष वर्ग में सर्वश्रेष्ठ पिस्टल शूटर का पुर ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 01 Jul 2025 04:38:05 PM (IST)Updated Date: Tue, 01 Jul 2025 04:38:05 PM (IST)
नौ सेना अधिकारी ओमकार सिंह ने रचा इतिहास।HighLights
- भारतीय नौसेना अधिकारी ओमकार सिंह ने रचा इतिहास
- विश्व सैन्य निशानेबाजी चैंपियनशिप में बड़ी जीत हासिल की
- ऐतिहासिक सर्वश्रेष्ठ पिस्टल शूटर का पुरस्कार जीता
नईदुनिया प्रतिनिधि,अनूपपुर। नार्वे में आयोजित 55वीं सीआईएसएम विश्व सैन्य निशानेबाजी चैंपियनशिप (World Military Shooting Championship 2025) में मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले ओमकार सिंह (Omkar Singh) ने पुरुषों की पिस्टल शूटिंग श्रेणी में पहला स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया। ओमकार सिंह ने शीर्ष भाग लेने वाली टीमों के निशानेबाजों को हराकर यह उपलब्धि हासिल की।
मध्य प्रदेश के अनुपपुर जिले रहने वाले हैं ओमकार सिंह
ओमकार सिंह एमसीपीओ आई भारतीय नौसेना (Indian Navy) के अधिकारी हैं और उन्होंने 30 जून को इस प्रतियोगिता में अपनी सटीक निशानेबाजी तकनीक से 1171 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। ओमकार सिंह मध्य प्रदेश के अनुपपुर जिले के भालूमाड़ा से हैं और एक भारतीय खेल निशानेबाज हैं। वह वर्तमान में भारतीय नौसेना में सेवा कर रहे हैं और सेना खेलों में भी भाग लेते हैं।
ये भी पढ़ें- छात्रों के हक पर डाका!...भोपाल में छात्रवृत्ति घोटाला आया सामने, 40 से ज्यादा मदरसों व स्कूलों के खिलाफ केस दर्ज
अपने करियर में जीत चुके हैं कई पदक
ओमकार सिंह ने अपने करियर में कई पदक जीते हैं। इनमें 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों में तीन स्वर्ण पदक शामिल हैं। उन्होंने 50 मीटर पुरुषों की पिस्टल सिंगल्स इवेंट में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता और 10 मीटर पुरुषों की एयर पिस्टल में दूसरा स्वर्ण पदक जीता। इसी तरह पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल (डबल्स) में भी स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।
इस उपलब्धि पर भारतीय नौसेना ने किया ट्वीट
भारतीय नौसेना ने ओमकार सिंह की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए ट्वीट किया,इतिहास रचा गया। ओमकार सिंह, एमसीपीओ आई,भारतीय नौसेना को नार्वे में 55वीं सीआईएसएम विश्व सैन्य निशानेबाजी चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ पिस्टल शूटर नामित किया गया, यह भारत के लिए पहली बार है। ओमकार सिंह की इस उपलब्धि से भारतीय नौसेना और देश का नाम रोशन हुआ है। उनकी सटीक निशानेबाजी तकनीक और कड़ी मेहनत ने उन्हें विश्व सैन्य निशानेबाजी चैंपियनशिप में शीर्ष पर पहुंचाया है।