• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बालाघाट

बालाघाट में 35 वर्षों से पट्टे की आस में 150 परिवार, पीएम आवास योजना से भी वंचित

जनपद पंचायत बैहर के अंतर्गत ग्राम पंचायत परसमऊ के 150 परिवार पिछले 35 वर्षों से आवासीय पट्टे का इंतजार कर रहे हैं।

By Guneshwar SahareEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 05:22:18 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 05:22:37 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बालाघाट में 35 वर्षों से पट्टे की आस में 150 परिवार, पीएम आवास योजना से भी वंचित
35 वर्षों से 150 परिवार कर रहे इंतजार, नईदुनिया

HighLights

  1. ग्राम पंचायत परसमऊ में पट्टे की आस
  2. 35 वर्षों से 150 परिवार कर रहे इंतजार
  3. सरकारी योजनाओं से भी वंचित ग्रामीण

नईदुनिया प्रतिनिधि, बालाघाट। जनपद पंचायत बैहर के अंतर्गत ग्राम पंचायत परसमऊ के 150 परिवार पिछले 35 वर्षों से आवासीय पट्टे का इंतजार कर रहे हैं। पट्टा नहीं होने के कारण वे प्रधानमंत्री आवास योजना सहित कई सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं।

सौ से अधिक ग्रामीण अपनी मांग लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने शासकीय भूमि का सर्वे कराकर वहां रह रहे परिवारों को भूमि स्वामित्व के पट्टे देने की मांग की। दरअसल, वे कई वर्षों से शासकीय भूमि पर झोपड़ी और मकान बनाकर रह रहे हैं।


पट्टे के लिए नहीं मिला अधिकार पत्र

पट्टे के लिए कई बार आवेदन देने के बावजूद उन्हें अधिकार पत्र नहीं मिला। इस मांग को लेकर वे तहसील, एसडीएम और कलेक्टर कार्यालय के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन हर बार आश्वासन ही मिला। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ परिवार दो पीढ़ियों से पट्टे की मांग कर रहे हैं और कई लोगों की आधी जिंदगी झोपड़ी में बीत गई है।

आवेदन और फाइल शासन-प्रशासन तक पहुंचने के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हुई। दामोदार दास टांडिया ने बताया कि परिवारों की दो से तीन पीढ़ियां सड़क किनारे शासकीय भूमि पर मकान बनाकर रह रही हैं। करीब 30-35 वर्षों से पट्टे की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक पट्टा नहीं बना।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ शराब घोटाले का मुख्य आरोपी दुबई से गिरफ्तार, 3200 करोड़ की हेराफेरी की खुलेंगी परतें

उनके आधार कार्ड उसी स्थान के बने है। पीएम आवास का लाभ नहीं मिल रहाग्रामीणों ने बताया कि खसरा क्रमांक 104 बटे 104/2 एवं 104/18 की शासकीय भूमि पर 150 परिवार दो से तीन पीढ़ियों से रह रहे हैं। उनके पास भूमि का शासकीय पट्टा या स्वामित्व प्रमाण पत्र नहीं है।

इसके चलते उन्हें पीएम आवास योजना और अन्य सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने भविष्य में बेदखली की आशंका भी जताई है। उन्होंने मांग की है कि शासकीय भूमि को आवासीय भूमि में परिवर्तित किया जाए और प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के अंतर्गत सर्वे कराकर सभी परिवारों को भूमि स्वामित्व का पट्टा दिया जाए। इससे उन्हें आवास और अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।

यह भी पढ़ें- रायपुर में स्पोर्ट्स टीचर ने की खुदकुशी, प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय हुई तो लगाई फांसी

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।