
नईदुनिया प्रतिनिधि, बालाघाट: तिरोड़ी तहसील मुख्यालय के वार्ड नंबर 11 में पति ने अपनी पत्नी की शराब के नशे में धारदार वस्तु से हत्या कर दी गई और उसके बाद कुएं कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया गया। कुएं में कूदने की आवाज सुनने के बाद आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकाल लिया। जिसे घायल अवस्था में तिरोड़ी से कटंगी रेफर किया गया है।
रविवार 27 सितंबर को कमल पिता शिवलाल कटौते 38 वर्ष और उसकी पत्नी आरती कटौते 32 वर्ष के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। दूसरे दिन सोमवार को सुबह सात बजे इसी विवाद को लेकर कमल कटौते ने आरती के गले पर धारदार हथियार वस्तु से हमला कर दिया, जिससे गंभीर चोट लगने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, आरती कुछ दिन पहले ही अपने मायके से वापस आई थी। दंपती की करीब तीन वर्ष की एक छोटी बच्ची भी है, जो घटना के समय अपने दादा-दादी के पास बताई जा रही है। मां की मौत और पिता के अस्पताल में भर्ती होने से मासूम बच्ची के सिर से एक ही झटके में परिवार का सहारा छिन गया।
यह भी पढ़ें- घर में सोता रहा बैंककर्मी का परिवार, चोरों ने बाहर से कुंडी लगाकर दिया वारदात को अंजाम, उमरिया में दहशत का माहौल
वार्ड नंबर 11 में एक पति ने अपनी पत्नी की धारदार वस्तु मारकर हत्या कर दी गई। उसके बाद कुएं में कूद गया था, जिसे बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामले में विवेचना जांच जारी है। विजय राजपूत, थाना प्रभारी, तिरोड़ी।
यह भी पढ़ें- बिलासपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी वारदात, 22 साल के युवक की चाकू से गोदकर हत्या; घसीटकर बाईपास पर फेंका शव