• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बालाघाट

CM मोहन यादव कान्हा टाइगर रिजर्व में छोड़ेंगे 8 जंगली भैंसे, MP को ‘व्हाइट बफेलो स्टेट’ बनाने का लक्ष्य

सीएम मोहन यादव आज कान्हा टाइगर रिजर्व में आठ जंगली भैंसों को प्राकृतिक आवास में छोड़ेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश को 'व्हाइट बफेलो स्टेट' के र...और पढ़ें

By Yogesh Kumar GautamEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sun, 11 Oct 2026 02:51:45 PM (IST)Updated Date: Sun, 11 Oct 2026 02:51:45 PM (IST)
CM मोहन यादव कान्हा टाइगर रिजर्व में छोड़ेंगे 8 जंगली भैंसे, MP को ‘व्हाइट बफेलो स्टेट’ बनाने का लक्ष्य
MP को ‘व्हाइट बफेलो स्टेट’ बनाने का लक्ष्य। (नईदुनिया)

HighLights

  1. सीएम कान्हा टाइगर रिजर्व में छोड़ेंगे 8 जंगली भैंसे।
  2. 150 साल बाद एमपी के जंगलों में भैंसों की वापसी।
  3. मप्र को ‘व्हाइट बफेलो स्टेट’ बनाने का मुख्य लक्ष्य।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बालाघाट: लगभग 150 साल बाद मध्य प्रदेश के जंगलों में जंगली भैंसों (एशियाई जंगली जल भैंस) की ऐतिहासिक वापसी की अगली कड़ी में आज रविवार को मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव कान्हा टाइगर रिजर्व के सुपखार रेंज में जंगल भैंसों को प्राकृतिक आवास में विमुक्त करेंगे।

लगभग 165 दिन पहले 28 अप्रैल को मुख्यमंत्री ने पुनर्स्थापन योजना के तहत चार जंगली भैंसों को सुपखार रेंज में विमुक्त किया था। मुख्यमंत्री मोहन यादव नरसिंहपुर से निकलकर शाम चार बजे सुपखार पहुंचेंगे। 4.30 से पांच बजे के बीच वह करीब आठ जंगली भैंसों को प्राकृतिक आवास में विमुक्त करेंगे। वह सुपखार के गेस्ट हाउस में ही रात्रि विश्राम करेंगे।


बाघ राज्य के बाद ‘व्हाइट बफेलो स्टेट’ बनने का लक्ष्य

गौरतलब है कि यह पुनर्स्थापन अभियान 28 अप्रैल को शुरू हुआ था, जब मुख्यमंत्री ने शुरुआत में असम के काजीरंगा नेशनल पार्क से लाए गए चार जंगली भैंसों (एक नर और तीन मादा) को बाड़े में छोड़ा था। मप्र सरकार का लक्ष्य है कि मध्य प्रदेश को बाघ राज्य के बाद ‘व्हाइट बफेलो स्टेट’ के रूप में भी पहचान मिले।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में महिला पटवारी का SDM पर गंभीर आरोप; 'बंधक बनाकर छीना मोबाइल, व्हॉट्सएप खंगाल कर दी नौकरी खाने की धमकी'

इकोसिस्टम के लिए महत्वपूर्ण पहल

जानकारी के अनुसार, 1960 और 1970 के दशक में बालाघाट के जंगलों में जंगली भैंसे पाए जाते थे, लेकिन समय के साथ वे विलुप्त हो गए। सरकार की यह पुनर्स्थापन मुहिम जिले के पारिस्थितिकी तंत्र (इकोसिस्टम) के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। यह कार्य वन विभाग की ‘कान्हा टाइगर रिजर्व में जंगली भैंसा पुनर्स्थापन योजना' के तहत किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- बालाघाट में घर में अकेली पाकर मानसिक दिव्यांग को बनाया था शिकार, कोर्ट ने दुष्कर्मी को दी 15 साल की सजा