• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बालाघाट

मंत्री प्रहलाद पटेल बोले- हमको समझा रहे हो क्या?, पंचायत भवन की भूमि को लेकर आदिवासी समाज और ग्रामीण विकास मंत्री में बहस

आदिवासी समाज के पदाधिकारी भूमिपूजन कार्यक्रम में मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के सामने बड़ा देव पूजा स्थल और भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा स्थल पर जनपद पंचा...और पढ़ें

By Yogesh Kumar GautamEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Tue, 13 Jan 2026 01:23:58 AM (IST)Updated Date: Tue, 13 Jan 2026 02:25:22 AM (IST)
मंत्री प्रहलाद पटेल बोले- हमको समझा रहे हो क्या?, पंचायत भवन की भूमि को लेकर आदिवासी समाज और ग्रामीण विकास मंत्री में बहस
आदिवासी समाज और मंत्री के बीच बहस

HighLights

  1. बातचीत से जुड़ा वीडियो मीडिया में वायरल
  2. अब न्यायालय की शरण लेगा आदिवासी समाज
  3. बड़ा देव पूजा स्थल पर बनाया जा रहा भवन

नईदुनिया प्रतिनिधि, बालाघाट: रविवार को बालाघाट के वारासिवनी में 5.25 करोड़ की लागत से बनने वाले जनपद पंचायत भवन का ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने भूमिपूजन किया, लेकिन कार्यक्रम में मंत्री के सामने अपनी बात रखने पहुंचे आदिवासी समाज के लोग उस वक्त असहज हो गए जब मंत्री ने उन्हें 'हमको समझा रहे हो क्या' कह दिया। इससे जुड़ा 1.13 मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वीडियो में मंत्री और आदिवासी समाज के बीच कुछ देर की बातचीत है, इसपर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

दरअसल, आदिवासी समाज के पदाधिकारी भूमिपूजन कार्यक्रम में मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल को बड़ा देव पूजा स्थल और भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा स्थल पर जनपद पंचायत भवन बनाए जाने के विरोध से जुड़ी मांग रख रहे थे।

ब्रिटिश काल से उस जमीन पर आदिवासी करते हैं पूजा

आदिवासी नेता दिनेश धुर्वे ने बताया कि जिस भूमि पर जनपद पंचायत भवन बनना है, उसके खसरा नंबर 546/3 में से 1.15 एकड़ भूमि में ब्रिटिश काल से गोंड आदिवासी समाज द्वारा बड़ा देव पूजा स्थली है। यहां भगवान बिरसा मुंडा की गोंडी परंपरा अनुसार पूजा-अर्चना की जाती है। ग्राम पंचायत वारा ने भी उक्त भूमि पर बड़ा देव पूजा स्थल और भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापना की सहमति दी है।


एसडीएम ने कहा- जनपद पंचायत भवन वहीं बनना है

आदिवासी नेता का कहना है कि इस संबंध में हमने जिला कलेक्टर को भी आवदेन दिया था, जिस आधार पर राजस्व निरीक्षक अधिकारी और पटवारी ने पंचनामा बनाकर जांच प्रतिवेदन बनाया है और मामला विचाराधीन है, लेकिन आदिवासी नेता मानसिंह परते को वारासिवनी एसडीएम ने कार्यालय बुलाकर जानकारी दी कि उक्त भूमि पर जनपद पंचायत भवन बनना है, इसलिए बड़ा देव पूजा स्थल और भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल हटा दिया जाए, जिसका आदिवासी समाज विरोध करता है।

यह भी पढ़ें- आमंत्रण पत्र से गायब हुआ नाम, तो जनता के बीच नीचे जाकर बैठ गए विधायक, मंत्री प्रहलाद पटेल ने दूर की नाराजगी

आदिवासी जाएंगे उच्च न्यायालय

यही बात जब समाज के नेता और पदाधिकारियों ने मंत्री प्रहलाद पटेल के सामने रखी तो उन्होंने किसी की नहीं सुनी। आदिवासी समाज अब इस मामले में उच्च न्यायालय जाने की तैयारी कर रहा है।

समाज का कहना है कि दशकों से जहां आदिवासी समाज अपने आराध्य बड़ा देव की पूजा कर रहा है, वहां जनपद पंचायत भवन बनाया जा रहा है, जबकि ग्राम पंचायत की इसे लेकर सहमति भी है।