• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बालाघाट

बालाघाट में नाराज पत्नी को मनाने टंकी पर चढ़ा पति, डेढ़ घंटे तक चला ड्रामा; पुलिस ने किया काबू

वह बार-बार टंकी से कूद जाने की धमकी दे रहा था। वह पत्नी को साथ ले जाने की जिद पर अड़ा रहा।

By Yogesh Kumar GautamEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Thu, 12 Nov 2026 12:02:54 AM (IST)Updated Date: Thu, 12 Nov 2026 12:02:54 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बालाघाट में नाराज पत्नी को मनाने टंकी पर चढ़ा पति, डेढ़ घंटे तक चला ड्रामा; पुलिस ने किया काबू
बिरसा के साप्ताहिक बाजार की घटना, नईदुनिया

HighLights

  1. बिरसा के साप्ताहिक बाजार की घटना
  2. छह महीने से मायके में रह रही है पत्नी
  3. पत्नी को मनाने के लिए टंकी पर चढ़ा

नईदुनिया न्यूज/बिरसा। जिले के बिरसा में बुधवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार में उस समय लोग सहम गए, जब एक युवक शराब के नशे में पानी की टंकी पर चढ़ गया। बताया गया कि दीपेंद्र पिता खेलसिंह मेरावी (25) की पत्नी प्रीति टेकाम से अनबन थी।

इसी अनबन के कारण बीते छह महीने से प्रीति अपने मायके दरबारीटोला में रह रही है। बुधवार को दीपेंद्र पत्नी को लेने दरबारीटोला आया था, लेकिन प्रीति साथ चलने से इनकार कर दिया। दीपेंद्र ने व्यथित होकर शराब पी और पानी की टंकी पर चढ़ गया।


पुलिस ने उतारा नीचे

वह बार-बार टंकी से कूद जाने की धमकी दे रहा था। वह पत्नी को साथ ले जाने की जिद पर अड़ा रहा। बाजार पहुंचे लोगों ने युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन हर कोशिश नाकाम रही। लोगों की सूचना पर बिरसा पुलिस मौके पर पहुंची और दीपेंद्र को नीचे उतरने कहा, लेकिन पुलिस भी विफल रही।

यह भी पढ़ें- रायपुर की खूबसूरती में लगे चार चांद, तालाबों से लेकर मैदान तक 53 सार्वजनिक स्थलों का कायाकल्प

पुलिस ने युवक को नियंत्रित करने की योजना बनाई। थाना प्रभारी विजय केन के मार्गदर्शन में पुलिस ने उसे बातों में उलझाए रखा और एक आरक्षक टंकी की दूसरी तरफ से युवक के करीब पहुंचा और उसे पकड़ लिया।

लगभग डेढ़ घंटे तक चले हाइवोल्टेज ड्रामा को देखने भारी भीड़ जुट गई। दीपेंद्र और प्रीति का विवाह 2021 में हुआ था। दीपेंद्र रूपझर थाना क्षेत्र के ग्राम जामटोला का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें- रेलवे का बड़ा फैसला, शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में जुड़ेगा अतिरिक्त एसी कोच

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।