बालाघाट में पेट में लात मारने से व्यक्ति की मौत, आंतरिक अंगों से हुआ था रक्तस्त्राव, आरोपी गिरफ्तार
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि पेट पर लात लगने से रमेश की किडनी क्षतिग्रस्त हो गई थी। साथ ही आंतरिक अंगों से रक्तस्राव हो गया था, जिसके कारण रमेश की मृत्यु हुई थी।
Publish Date: Sun, 22 Nov 2026 09:14:45 PM (IST)Updated Date: Sun, 22 Nov 2026 09:14:45 PM (IST)
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, फोटो-एआई जनरेटेडHighLights
- पेट में लात मारने से व्यक्ति की मौत
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किडनी क्षतिग्रस्त
- पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
नईदुनिया न्यूज, रामपायली। रामपायली पुलिस ने मारपीट से हुई हत्या मामले में आरोपित रेखलाल रोगड़े (44) निवासी गर्रा को गिरफ्तार किया है। 20 नवंबर को रामपायली के ग्राम गर्रा में मृतक रमेश पिता मोतीलाल खरे (55) और आरोपित रेखलाल के बीच विवाद हुआ था।
रेखलाल ने रमेश के पेट पर लात मारी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि पेट पर लात लगने से रमेश की किडनी क्षतिग्रस्त हो गई थी। साथ ही आंतरिक अंगों से रक्तस्राव हो गया था, जिसके कारण रमेश की मृत्यु हुई थी।
पुलिस अधीक्षक मलय जैन ने निर्देश पर रामपायली पुलिस ने मर्ग जांच, साक्षियों के कथन और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर रविवार को आरोपित रेखलाल रोगड़े को गिरफ्तार किया। उसे विधिवत वारासिवनी न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।